
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ग्रामीण परिवारों और किसानों को मात्र पांच रुपये में स्थायी घरेलू व कृषि पंप बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अब तक 2.56 लाख ग्रामीण उपभोक्ताओं को नवीन बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
इनमें 1.30 लाख कृषि पंप और 1.25 लाख घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं। वहीं, बीपीएल श्रेणी के 12,251 उपभोक्ताओं को भी पांच रुपये में कनेक्शन दिए गए हैं।
कंपनी के अनुसार, कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत किसानों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए स्वयं का ट्रांसफार्मर (ओवायटी) योजना भी संचालित की जा रही है।
यह भी पढ़ें- एमपी के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स का बढ़ा 2% महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 60% DA; देखें किसे कितना मिलेगा लाभ
इसके तहत अब तक 1.50 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिला है। योजना का उद्देश्य कृषि पंपों को भरोसेमंद बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है।