• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Cabinet Meeting: गांवों में बिजली कटौती पर आज ऊर्जा विभाग का प्रेजेंटेशन, सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा पर फैसला संभव

कैबिनेट बैठक में ऊर्जा विभाग प्रदेश में बिजली की मांग और उपलब्ध आपूर्ति को लेकर प्रस्तुतीकरण देगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का मुद्दा पिछली ब...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 07:58:15 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 08:03:51 AM (IST)
MP Cabinet Meeting: गांवों में बिजली कटौती पर आज ऊर्जा विभाग का प्रेजेंटेशन, सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा पर फैसला संभव
फाइल फोटो।

HighLights

  1. कैबिनेट बैठक में बिजली की मांग और आपूर्ति पर चर्चा
  2. बिजली कटौती पर ऊर्जा विभाग की योजना का प्रस्तुतीकरण
  3. सांदीपनि विद्यालयों में बस व्यवस्था बढ़ाने का प्रस्ताव

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की स्थिति है। इससे ग्रामीण परेशान हैं और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऊर्जा विभाग बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहा है।

इस विषय को पिछली कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने उठाया था, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आश्वस्त किया था कि अगली कैबिनेट की बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- MP कैबिनेट बैठक आज: सेवा संकल्प अभियान का होगा प्रस्तुतीकरण, सांदीपनि स्कूलों की बसों का किराया हो सकता है तय

बिजली कटौती और स्कूल बस सेवा पर चर्चा

गुरुवार को होने वाली बैठक में ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली की मांग और आपूर्ति को लेकर प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। वहीं, सांदीपनि विद्यालयों में बस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रस्तुत रखा जाएगा।

इसके अलावा विभागों को 2031 तक निरंतर रखी जानी वाली योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी।