MP कैबिनेट बैठक आज: सेवा संकल्प अभियान का होगा प्रस्तुतीकरण, सांदीपनि स्कूलों की बसों का किराया हो सकता है तय
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू हुए अभियान के तहत किए गए कार्यों का सोमवार को कैबिनेट ब...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 09:21:35 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 09:21:35 AM (IST)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव । फाइल फोटो।HighLights
- सोमवार को कैबिनेट बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा
- 17 अक्टूबर को समाप्त होगा सेवा संकल्प अभियान
- सांदीपनि स्कूलों की बसों का किराया तय करने पर विचार
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू सेवा संकल्प अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा। अभियान के तहत हुए कार्यों पर सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। समापन समारोह पर भी चर्चा हो सकती है।
स्कूल बसों का किराया तय करने का प्रस्ताव
बैठक में सांदीपनि स्कूलों की बसों का किराया तय करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। इन स्कूलों में बस किराया निर्धारित करने का अधिकार कलेक्टर को देने पर विचार हो रहा है।
योजनाओं के क्रियान्वयन पर रहेगा फोकस
नवगठित जिले पांढुर्णा, मैहर, मऊगंज और निवाड़ी में महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय खोलने और विभागीय योजनाओं को जारी रखने के प्रस्ताव भी रखे जा सकते हैं।