• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

12 जोड़ी स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच भी पड़े कम, भोपाल के स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ से बिगड़े हालात

दीवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ ने भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं की परीक्षा लेनी शुरू कर दी है।

By anjali tomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 07:17:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 07:17:24 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
12 जोड़ी स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच भी पड़े कम, भोपाल के स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ से बिगड़े हालात
दीवाली और छठ पर स्टेशनों पर उमड़ा जनसैलाब।

HighLights

  1. दीवाली और छठ पर स्टेशनों पर उमड़ा जनसैलाब
  2. स्लीपर से एसी कोच तक बिना टिकट यात्रियों की भीड़
  3. कन्फर्म टिकट वालों को सीट तक पहुंचने में परेशानी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ ने भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं की परीक्षा लेनी शुरू कर दी है। दोनों स्टेशनों पर प्लेटफार्म से लेकर टिकट काउंटरों तक भीड़ का दबाव साफ दिखाई दे रहा है। भोपाल स्टेशन पर पार्सल सामग्री के कारण प्लेटफार्म पर आवागमन की जगह कम हो रही है, वहीं टिकट काउंटरों पर लंबी कतारों के बीच एटीवीएम बंद पड़ी है।

यात्रियों का इंतजार बढ़ा

ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों का इंतजार और बढ़ा दिया है। दूसरी ओर, ट्रेनों के आरक्षित कोचों में भी बिना टिकट यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है। रेलवे ने 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जबकि रानी कमलापति स्टेशन पर जीआरपी ने सुरक्षा के लिए चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं। इसके बावजूद यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।


प्लेटफार्म पर पार्सल, काउंटरों पर कतारें

भोपाल स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ के बीच प्लेटफार्म पर बड़ी मात्रा में पार्सल सामग्री रखी हुई है। इससे यात्रियों के आवागमन के लिए जगह कम हो रही है। त्योहार के समय अतिरिक्त टिकट काउंटरों की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। वहीं, प्लेटफार्म नंबर एक पर एटीवीएम बंद होने से टिकट लेने के लिए यात्रियों को काउंटर पर निर्भर रहना पड़ा। ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को घंटों स्टेशन पर गुजारने पड़ रहे हैं।

सुरक्षा के लिए बनाए चेकिंग प्वाइंट

रानी कमलापति स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। जीआरपी थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 75 वर्षीय वृद्धा की लूट के बाद हत्या, मुंह पर मुक्के मारकर निकाला सोने का दांत, आरोपी फरार

12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें रानी कमलापति-दानापुर, रानी कमलापति-रीवा, पुणे-गोरखपुर और मुंबई-गोरखपुर सहित वाराणसी, बनारस, गाजीपुर और प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कुछ नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं।

एक्स पर यात्रियों ने बताई ट्रेनों की स्थिति

यात्रियों ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी ट्रेनों में भीड़ और अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें की हैं। नितिन सिंह ने मंगला एक्सप्रेस (12617) के 5 नवंबर के सफर में थर्ड और सेकंड एसी कोच की स्थिति को लेकर परेशानी बताई।

वहीं, शिवांश मिश्रा ने रेवांचल एक्सप्रेस (12185) के स्लीपर कोच में बिना टिकट यात्रियों की भारी भीड़ होने की शिकायत की। उनका कहना है कि इससे आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।