MP BSc Nursing Results 2026: 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी; हाईकोर्ट के आदेश के बाद मिली राहत
बीएससी नर्सिंग के 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसके बाद अब करीब 28 हजार विद्यार्थियों की आगामी परीक्षा भी जल्द...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 09:09:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 09:09:27 PM (IST)
प्रतीकात्मक।HighLights
- MP में 15 हजार से अधिक बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित
- हाई कोर्ट के आदेश के बाद द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष परीक्षा का आया रिजल्ट
- उप मुख्यमंत्री ने कहा- करीब 28 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा भी जल्द होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बीएससी नर्सिंग के 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ने उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष परीक्षा-मार्च 2026 और तृतीय वर्ष परीक्षा-जनवरी 2026 के परिणाम जारी किए हैं।
28 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा जल्द
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन के लिए छात्र हित सर्वोपरि है और विद्यार्थियों की शिक्षा तथा भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए शासन संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 28 हजार विद्यार्थियों की आगामी परीक्षा भी जल्द आयोजित की जा सकेगी।
कोर्ट ने मानी सरकारी की बात
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्सिंग विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए शासन ने उच्च न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखा है। परीक्षा परिणाम जारी होने से लंबे समय से परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
शासन ने कहा है कि विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।