भोपाल में दो साल बाद भी नाला अधूरा, बारिश में डूबे घर तो तत्कालीन ईई सस्पेंड; 9 इंजीनियरों के बदले जोन
शिव नगर का स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और रिटेनिंग वाल 9 मई 2024 तक पूरा होना था, लेकिन अगस्त 2026 तक काम अधूरा रहा। घरों में पानी भरने के बाद तत्काली...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 07:40:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 07:40:55 PM (IST)
शिव नगर में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और रिटेनिंग वाल का काम निर्धारित अवधि निकलने के दो साल बाद भी पूरा हो सका। नईदुनिया।HighLights
- शिव नगर का स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और रिटेनिंग वाल का काम अधूरा
- बस्ती के घरों में पानी भरने के बाद तत्कालीन ईई ब्रजेश कौशल निलंबित
- अलग-अलग जोन में 9 इंजीनियरों की नई पदस्थापना और जिम्मेदारियां तय
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । बारिश में जलभराव और अधूरे नाला निर्माण को लेकर नगर निगम ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। शिव नगर में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और रिटेनिंग वाल का काम निर्धारित अवधि निकलने के दो साल बाद भी पूरा हो सका।
अधूरे नाला निर्माण के कारण 10 और 24 अगस्त को हुई अतिवृष्टि से सुंदर नगर और उड़िया बस्ती के घरों में पानी भर गया था। इससे रहवासियों को परेशानी हुई और निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए।
निरीक्षण के बाद कार्रवाई
निगम आयुक्त ने मौके पर जाकर क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया। अब इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने समय पर काम पूरा नहीं कराने और बार-बार निर्देश के बावजूद लापरवाही बरतने पर तत्कालीन कार्यपालन यंत्री (ईई) ब्रजेश कौशल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय योजना शाखा रहेगा।
बता दें कि जोन-16 के शिव नगर में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और रिटेनिंग वाल का निर्माण 10 मई 2023 से नौ मई 2024 तक पूरा किया जाना था।
तय अवधि बीतने के बाद भी काम अधूरा रहा। तत्कालीन ईई ब्रजेश कौशल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद काम पूरा कराने में अपेक्षित रुचि नहीं ली गई।
नौ इंजीनियरों के जोन बदले
इसके साथ नगर निगम ने नौ इंजीनियरों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। हबीब उर रहमान को जोन-पांच में सहायक यंत्री सिविल, ज्योति मनकेले को जोन-चार में प्रभारी सहायक यंत्री सिविल और अनीता मेहर को जोन-तीन में सहायक यंत्री सिविल बनाया गया है।
अम्बरीश कुमार सिंह को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा की विद्युत शाखा का प्रभारी सहायक यंत्री और पारस मीणा को जोन-18 और 19 के उपयंत्री सीवेज की जिम्मेदारी दी गई है।
अंकित पटेल को जोन-16 का प्रभारी सहायक यंत्री सिविल, दीक्षा सूर्यवंशी को जोन-15 का उपयंत्री सिविल, आदिति विश्वकर्मा को जोन-छह और 10 में सिविल और भवन अनुज्ञा का उपयंत्री और अतुल द्विवेदी को जोन-14 का उपयंत्री सिविल बनाया गया है। वहीं, उपयंत्री पंकज शर्मा को जोन-8 के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।