• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

राहुल पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- 'फेल प्रोडक्ट' का एक्सपायरी डेट पर बात करना हास्यास्पद

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बीजेपी और उसके नेताओं की एक्सपायरी डेट के बारे में टिप्पणी करना हास्यास्पद है...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 03:49:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 03:49:53 PM (IST)
राहुल पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- 'फेल प्रोडक्ट' का एक्सपायरी डेट पर बात करना हास्यास्पद

HighLights

  1. बोले- यह बात "फेल प्रोडक्ट" की तरफ से आ रही है
  2. तंज कसते हुए कहा, 'सत्ता परिवर्तन गैंग' सफल नहीं हो पाया
  3. जनता का भरोसा किसी नैरेटिव पर निर्भर नहीं करता

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बीजेपी और उसके नेताओं की "एक्सपायरी डेट" के बारे में टिप्पणी करना हास्यास्पद है, क्योंकि यह बात एक "फेल प्रोडक्ट" की तरफ से आ रही है।

रविवार को गोवा में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा था।

मतदाताओं से कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देने की अपील

2027 के गोवा विधानसभा चुनावों में मतदाताओं से कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देने की अपील करते हुए राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से लोगों तक पहुंच बनाने का काम जारी रखने को कहा। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा था, आप गोवा के बारे में सोचें।


हम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह से निपट लेंगे

दिल्ली में, कुछ ही समय में हम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह से निपट लेंगे। आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। काम चल रहा है। उनकी एक्सपायरी डेट करीब आ रही है। 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट में चौहान ने कहा, यह सुनकर हंसी आती है कि जो प्रोडक्ट अपने 99 लॉन्च प्रयासों में हर बार क्वालिटी चेक में फेल रहा, वह अब बीजेपी की एक्सपायरी डेट के बारे में बात कर रहा है।

'सत्ता परिवर्तन गैंग' सफल नहीं हो पाया

एक अन्य पोस्ट में, चौहान ने विपक्ष पर तंज कसते हुए 'सत्ता परिवर्तन गैंग' (regime change gang) सफल नहीं हो पाया क्योंकि देश के युवाओं, किसानों और महिलाओं को देश के नेतृत्व पर भरोसा है।

चौहान ने कहा, देश के लोगों को ऐसे नेतृत्व पर भरोसा है जिसने दुनिया के सामने भारत का मान बढ़ाया है, देश को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना सिखाया है और जो हर चुनौती के सामने मजबूती से खड़ा रहता है।

भारत को न तो झूठे नैरेटिव से गुमराह किया जा सकता है और न ही ऐसी साजिशों या विचारों से डराया जा सकता है जो देश को कमजोर करते हों।

जनता का भरोसा किसी नैरेटिव पर निर्भर नहीं करता

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का सम्मान और इसके 1.4 अरब लोगों का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। चौहान ने कहा, जनता का भरोसा किसी नैरेटिव पर निर्भर नहीं करता। यह काम, प्रतिबद्धता और नेतृत्व की ईमानदारी से बनता है।

यह भी पढ़ें- 'MP में खराब बीज से फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिले मुआवजा': जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह को लिखा पत्र