• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

प्लॉट की पुरानी रसीद दिखाकर किसान कर रहा था अड़ीबाजी, सचिव ने 50 हजार की सुपारी देकर करवाया हमला, 5 अरेस्ट

जांच में सामने आया कि आरोपितों ने पहले इंदल सिंह को रुनाहा बस स्टैंड पर मिलने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उनके बाइक से लौटने के दौरान कार से पीछा कर ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 12:17:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 12:17:54 PM (IST)
प्लॉट की पुरानी रसीद दिखाकर किसान कर रहा था अड़ीबाजी, सचिव ने 50 हजार की सुपारी देकर करवाया हमला, 5 अरेस्ट
किसान पर हमले के मामले में नजीराबाद पुलिस ने पांच को किया अरेस्ट

HighLights

  1. प्लॉट की पुरानी रसीद दिखाकर किसान कर रहा था अड़ीबाजी
  2. सचिव ने 50 हजार की सुपारी देकर करवाया हमला
  3. हत्या के प्रयास के मामले में नजीराबाद पुलिस ने पांच को किया अरेस्ट

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नजीराबाद के रुनाहा जोड़ के पास किसान इंदल सिंह गुर्जर पर हुए जानलेवा हमले की वजह तीन साल पुराना प्लाट विवाद निकला। पुलिस के अनुसार किसान पुरानी प्लाट की रसीद दिखाकर दोबारा प्लाट देने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान रूनाहा के पंचायत सचिव और कॉलोनाइजर जितेंद्र श्रीवास्तव ने उसे रास्ते से हटाने के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दे दी। इसके बाद चार बदमाशों ने किसान को घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा।

पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं। एसडीओपी बैरसिया वैशाली कराहलिया ने बताया कि बिजावन खुर्द निवासी इंदल सिंह ने आठ सितंबर को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वह बाइक से गांव लौट रहे थे। रुनाहा जोड़ के पास सफेद कार सवार चार लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और अचानक हमला कर दिया। मारपीट में उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और कई फ्रैक्चर हुए।


बस स्टैंड पर बुलाकर तय किया था हमला

जांच में सामने आया कि आरोपितों ने पहले इंदल सिंह को रुनाहा बस स्टैंड पर मिलने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उनके बाइक से लौटने के दौरान कार से पीछा कर रास्ते में घेर लिया। मुख्य आरोपित फोन पर हमलावरों को लगातार निर्देश देता रहा। पहचान छिपाने के लिए कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा दी गई थी।

यह भी पढ़ें- फर्जी IAS तृप्ति का वीडियो आया सामने; रौब दिखाने बुलवाती थी पुलिस बल, करती थी सरकारी दफ्तरों की जांच

100 से ज्यादा सीसीटीवी से खुली साजिश

पुलिस ने चार टीमें बनाकर 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साइबर शाखा की मदद और पूछताछ के बाद वारदात में इस्तेमाल सफेद टोयोटा कार और आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने हाकम सिंह गुर्जर (32), प्रद्युम्न गुर्जर (27), दीपक लोधी (22), धनवीर उर्फ संजय विश्वकर्मा (21) और रामवीर लोधी (24) को गिरफ्तार किया है। जितेंद्र श्रीवास्तव (42) और विशाल गुर्जर (23) फरार हैं। आरोपितों से 21 हजार रुपये, चार लोहे की राड और कार बरामद की गई है।