• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

किसान संघ ने की कृषि उपकरणों पर जीएसटी समाप्त करने की मांग, सरकार बोली- पहले ही दे रहे हैं बहुत राहत

किसान संघ की मांग पर सरकार ने साफ कर दिया कि किसानों को बहुत राहत दी जा रही है। वैसे भी जीएसटी की दरों के संबंध में निर्णय किसी एक राज्य सरकार द्वारा नहीं लिया जाता है।

By sourabh soniEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 10:40:33 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 11:04:47 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
किसान संघ ने की कृषि उपकरणों पर जीएसटी समाप्त करने की मांग, सरकार बोली- पहले ही दे रहे हैं बहुत राहत
जीएसटी व कोटा खत्म करने की मांग पर मप्र सरकार का जवाब। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. कृषि उपकरणों पर जीएसटी व कोटा खत्म करने की मांग पर मप्र सरकार का जवाब
  2. भारतीय किसान संघ ने कृषि यंत्रों पर GST व कोटा प्रणाली खत्म करने की उठाई मांग
  3. किसान संघ की मांग पर मप्र सरकार का जवाब, कहा- GST दरें परिषद तय करती है

सौरभ सोनी, नईदुनिया, भोपाल। भारतीय किसान संघ ने प्रदेश सरकार से कृषि उपकरणों पर जीएसटी समाप्त करने की मांग की है। कहा है कि कोटा सिस्टम समाप्त कर कोटा के स्थान पर आवश्यकता अनुसार किसानों को कृषि उपकरण अनुदान दिया जाए।

संघ की मांग पर सरकार ने साफ कर दिया कि किसानों को बहुत राहत दी जा रही है। वैसे भी जीएसटी की दरों के संबंध में निर्णय किसी एक राज्य सरकार द्वारा नहीं लिया जाता है। पूरे देश में एक समान जीएसटी दरें जीएसटी परिषद की सिफारिशों के आधार पर निर्धारित की जाती है।


किसान संघ की मांग पर सरकार बोली- पहले से दे रहे राहत

भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने बताया कि मांगों पर सरकार ने कहा है कि हम पहले से ही राहत दे रहे हैं। केंद्र एवं राज्य योजनाओं के अंतर्गत कृषि उपकरणों पर अनुदान दिया जाता है। कृषि विभाग की बजट उपलब्धता के अनुसार जिलेवार (सामान्य, एससी और एसटी) लक्ष्य तय किए गए हैं।

लक्ष्य की तुलना में आवेदन बहुत अधिक प्राप्त होते हैं, इसलिए हितग्राहियों का चयन ई-लॉटरी से करते हैं। यह व्यवस्था जून 2017 से एवं भारत सरकार के 14 अक्टूबर को दिए गए निर्देश अनुसार संचालित है। वर्ष 2017-18 से अब तक चार लाख 98 हजार 843 हितग्राही लाभान्वित भी हो चुके हैं। बता दें कि सितंबर 2025 में भारत सरकार द्वारा कृषि उपकरणों पर जीएसटी की दरें जो पहले 12 प्रतिशत से 18 प्रतिशत थीं, उन्हें घटाकर पांच प्रतिशत किया गया था।

यह भी पढ़ें- भोपाल-ग्वालियर के 10.47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, स्मार्ट मीटर से बिल पर 10.30 करोड़ की छूट

कृषि उपकरणों के दाम जीएसटी समेत

कृषि उपकरण/मशीनरी वर्तमान दर (₹) संशोधित दर (₹) बचत (₹)
35 एचपी ट्रैक्टर 6,50,000 6,09,000 41,000
45 एचपी ट्रैक्टर 7,20,000 6,75,000 45,000
50 एचपी ट्रैक्टर 8,50,000 7,97,000 53,000
75 एचपी ट्रैक्टर 10,00,000 9,37,000 63,000
पावर टिलर 13 एचपी 20,357 8,482 11,875
धान रोपण यंत्र 26,400 11,000 15,400
बहुफसली थ्रेशर 4 टन 24,000 10,000 14,000
पावर वीडर 7.5 एचपी 9,420 3,925 5,495
सीड कम फर्टिलाइज़र ड्रिल 11 टाइन 18,000 7,500 10,500
सीड कम फर्टिलाइज़र ड्रिल 13 टाइन 5,520 2,300 3,220
हार्वेस्टर कंबाईन 7,500 3,125 4,375
14 फीट कटर बार 3,21,428 1,33,928 1,87,500
स्ट्रा रीपर 5 फीट 37,500 15,625 21,875

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।