नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने फिरोजपुर कैंट से हज़ूर साहिब नांदेड और वापसी के लिए एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 13 जून 2025 से फिरोजपुर कैंट से और 15 जून 2025 से हजूर साहिब नांदेड से नियमित रूप से चलेगी। इस साप्ताहिक ट्रेन से मध्य प्रदेश के बीना, विदिशा, भोपाल और इटारसी के यात्रियों को पंजाब और महाराष्ट्र के बीच सीधी एवं सुविधाजनक रेल सेवा प्राप्त होगी। इसके माध्यम से धार्मिक, व्यापारिक यात्राएं अधिक सुगम होंगी।
यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1:25 बजे फिरोजपुर कैंट से प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन शनिवार को बीना में सुबह 06:15 बजे, विदिशा में सुबह 07:10 बजे, भोपाल में सुबह 08:05 बजे और इटारसी में सुबह 09:55 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन रविवार की रात 3:30 बजे हजूर साहिब नांदेड पहुंचेगी।
यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुबह 11:50 बजे हजूर साहिब नांदेड से अपनी यात्रा शुरू करेगी। मार्ग में यह ट्रेन सोमवार को इटारसी में सुबह 04:35 बजे, भोपाल में सुबह 06:25 बजे, विदिशा में सुबह 07:18 बजे और बीना में सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन मंगलवार की सुबह 04:40 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।
इसे भी पढ़ें... अब एजेंट बुक नहीं करा पाएंगे Tatkal Ticket, भारतीय रेलवे ने किया बुकिंग की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव