_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे तिरुवनंतपुरम उत्तर (कोच्चुवेली)-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में तीन-तीन ट्रिप करेगा। ट्रेन को भोपाल मंडल के इटारसी और रानी कमलापति स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
गाड़ी संख्या 06073 तिरुवनंतपुरम उत्तर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 2, 9 और 16 नवंबर को प्रत्येक सोमवार दोपहर 2 बजे कोच्चुवेली से रवाना होगी। तीसरे दिन इटारसी में सुबह 6:10 बजे और रानी कमलापति में सुबह 7:45 बजे पहुंचेगी। बुधवार रात 11:50 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 06074 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम उत्तर स्पेशल 5, 12 और 19 नवंबर को सुबह 5:45 बजे रवाना होगी। रानी कमलापति में रात 8:40 बजे और इटारसी में रात 10:35 बजे ठहराव के बाद शनिवार शाम 4:30 बजे कोच्चुवेली पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच होंगे। इनमें दो जनरेटर कार, 10 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और छह वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी कोच शामिल हैं। रास्ते में ट्रेन नागपुर, विजयवाड़ा, रेणिगुंटा, ग्वालियर, आगरा छावनी और मथुरा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी।
यह भी पढ़ें- भोपाल ISBT में 8 बसों में आग के बाद जागा निगम... परिसर से 16 बसें हटाईं, गंदगी और ऑयल टंकियां हटाईं