• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

जन-विश्वास अभियान: भोपाल को अव्वल बनाने 5 बड़े लक्ष्य तय, बड़े तालाब और सफाई पर फोकस

भोपाल को राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल बनाने के लिए वार्डवार सफाई और नियमित मानीटरिंग के निर्देश। बड़े तालाब के संरक्षण, भोज वेटलैंड प्राधिकरण के गठन और जैव विविधता बचाने पर जोर।

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 02:31:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 02:31:47 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जन-विश्वास अभियान: भोपाल को अव्वल बनाने 5 बड़े लक्ष्य तय, बड़े तालाब और सफाई पर फोकस
टीलाजमालपुरा में आयोजित जनविश्वास शिविर में कलेक्टर, संभागायुक्त, निगमायुक्त, महापौर, सांसद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे - नईदुनिया

HighLights

  1. भोपाल को राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल बनाने फोकस
  2. डबल नल-जल कनेक्शन और दोहरे बिल की होगी जांच
  3. शिकायतों और स्वास्थ्य सुविधाओं का निराकरण

नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। शहर को देश की नंबर-वन राजधानी और स्वच्छता में राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल बनाने का लक्ष्य तो तय कर दिया गया, लेकिन इसके लिए अब तक चल रही व्यवस्थाओं में जवाबदेही कितनी है? शहर की सफाई, पेयजल, शिकायतों और पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों के बीच सांसद आलोक शर्मा ने अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने और नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को गीतांजलि वार्ड-13 के टीलाजमालपुरा में आयोजित जनकल्याण शिविर में सांसद आलोक शर्मा ने नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समन्वित कार्ययोजना बनाकर मिशन मोड में काम करें।


उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था की प्रभावी मानीटरिंग और नियमित समीक्षा पर जोर दिया। साथ ही बड़े तालाब के संरक्षण, भोज वेटलैंड प्राधिकरण के गठन और तालाब की जैव विविधता बचाने के लिए ठोस पहल करने को कहा।

1300 कनेक्शनों में खोजेंगे गड़बड़ी, दोहरा बिल किस बात का

शिविर में पेयजल उपभोक्ताओं ने डबल नल-जल कनेक्शन और दोहरे बिल की शिकायतें उठाईं। इस पर महापौर मालती राय ने तत्काल अधिकारियों को टीलाजमालपुरा और आसपास के क्षेत्रों के 1300 से अधिक पेयजल कनेक्शनों की जांच करने के निर्देश दिए।

नगर निगम के राजस्व विभाग और पेयजल शाखा को संयुक्त रूप से विसंगतियां दूर करने तथा उसी दिन निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शासन की जवाबदेह और जनकल्याणकारी कार्यप्रणाली का उदाहरण है।

प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री स्वनिधि जैसी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। शिविर में 100 से अधिक युवाओं को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराया गया।

अभियान सात अगस्त 2026 से शुरू हुआ है और आठ जनवरी 2027 तक चलेगा। प्रत्येक शुक्रवार को शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भोपाल : बाजार में बिक रहीं पाकिस्तानी 'गौरी' और 'चांदनी' क्रीम, जांच में मिले खतरनाक केमिकल

क्षेत्र में उतरे अधिकारी, स्कूल से आरोग्य मंदिर तक निरीक्षण

शिविर के बाद महापौर मालती राय, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने क्षेत्र का भ्रमण किया। कलेक्टर ने महिलाओं से गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण तथा सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। शासकीय माध्यमिक शाला टीलाजमालपुरा का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेने के बाद आधुनिक सुविधाओं से युक्त योग केंद्र विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन और लोकसेवा की शिकायतें भी निपटाएं

संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने अधिकारियों को वार्ड और ब्लाक स्तर पर सीएम हेल्पलाइन तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी एक महीने के शिविरों की तैयारी पहले से करने को कहा, ताकि नागरिकों को एक ही स्थान पर अधिकतम सेवाएं मिल सकें।

नंबर-वन की दौड़ में असली परीक्षा जवाबदेही की

भोपाल को स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए केवल अभियान और शिविर पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए वार्डवार सफाई, कचरे का नियमित उठाव, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, पेयजल की गुणवत्ता, सीवेज प्रबंधन और तालाब के संरक्षण की नियमित निगरानी जरूरी है। प्रत्येक वार्ड की रैंकिंग, शिकायतों के निराकरण का समय और अधिकारियों की जवाबदेही सार्वजनिक होनी चाहिए। तभी नंबर-वन राजधानी का लक्ष्य कागजों से निकलकर जमीन पर दिखाई देगा।

अधिकारियों के सामने रखे गए पांच बड़े लक्ष्य

स्वच्छता में नंबर-वन: भोपाल को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान दिलाने के लिए विभागीय कार्ययोजना और नियमित मानीटरिंग।

बड़ा तालाब सुरक्षित: भोज वेटलैंड प्राधिकरण का गठन और जैव विविधता का संरक्षण।

पेयजल बिलिंग दुरुस्त: 1300 से अधिक कनेक्शनों की जांच और दोहरे बिल की समस्या का निराकरण।

शिकायतों का अंत: सीएम हेल्पलाइन और लोकसेवा गारंटी के लंबित मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण।

स्वास्थ्य सुविधाएं: टीलाजमालपुरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आधुनिक योग केंद्र का प्रस्ताव।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।