• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के 10 होटलों में खाद्य विभाग की रेड, रेडिसन में मिले 50 किलो सड़े आलू, सयाजी में परोसा जा रहा था एक्सपायर्ड चिकन-फिश

Bhopal Hotel Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 12 और 13 सितंबर को शहर के 10 प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों की रसोइयों की जांच की।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 10:48:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 10:48:35 PM (IST)
भोपाल के 10 होटलों में खाद्य विभाग की रेड, रेडिसन में मिले 50 किलो सड़े आलू, सयाजी में परोसा जा रहा था एक्सपायर्ड चिकन-फिश
10 नामी होटलों की रसोइयों की जांच।

HighLights

  1. 10 नामी होटलों की रसोइयों की जांच
  2. कीड़े लगी सामग्री नष्ट और नोटिस जारी
  3. सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर कार्रवाई

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के जिन लक्जरी और स्टार होटलों में लोग भारी-भरकम बिल चुकाकर क्वालिटी फूड की उम्मीद करते हैं, उनकी रसोई में स्वच्छता और सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलाए गए दो दिवसीय विशेष औचक निरीक्षण अभियान में राजधानी के नामी होटलों की पोल खुल गई। जांच टीम को होटल रेडिसन में करीब 50 किलो सड़े आलू मिले, तो वहीं होटल सयाजी में एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद भी चिकन और फिश का उपयोग किया जा रहा था।

10 प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों की रसोइयों की जांच की

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 12 और 13 सितंबर को शहर के 10 प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों की रसोइयों की जांच की। इस दौरान खराब और कीड़े लगी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया और कई होटलों को सुधार के नोटिस थमाए गए।


रेडिसन: सड़े आलू और बिना मार्का की ब्रेड

होटल रेडिसन के किचन में टीम उस समय हैरान रह गई जब वहां करीब 50 किलोग्राम सड़े हुए आलू मिले, जिन्हें तुरंत नष्ट कराया गया। इसके अलावा हनी ब्रेड के चार पैकेट मिसब्रांडेड पाए गए, जिन पर शाकाहारी होने का अनिवार्य चिह्न और खरीद बिल तक नहीं था। फ्रोजन मीट के पैकेट पर खून के धब्बे मिले और कमरों की डस्टबिन बिना ढक्कन के खुली पाई गईं।

सयाजी: एक्सपायरी नानवेज और पानी की रिपोर्ट नदारद

होटल सयाजी लिमिटेड में जांच के दौरान फिश और चिकन एक्सपायरी डेट के बाद भी उपयोग होते मिले। वेज और नानवेज खाद्य पदार्थों को अलग रखने के नियमों की अनदेखी मिली। साथ ही मीट प्रोसेसिंग और बिक्री से जुड़े जरूरी लाइसेंस और पीने के पानी की शुद्धता से जुड़ी अनिवार्य जांच रिपोर्ट भी प्रबंधन मौके पर पेश नहीं कर सका।

होटल ताज में पनीर पर संदेह

होटल ताज के निरीक्षण के दौरान दो अलग-अलग तरह का पनीर मिला। एक सामान्य था जबकि दूसरा अलग प्रकृति का दिखने पर मिलावट का संदेह हुआ। हालांकि बिल की प्राथमिक जांच में इसे सही पाया गया, लेकिन टीम ने व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- एमपी में 10 IPS समेत 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

इन होटलों पर भी पड़ा छापा

  • होटल पलाश : एमपीटी के इस होटल में 8 पैकेट सड़े मशरूम, बिना लेबल का चिकन मसाला और एक्सपायरी आटा मिलने पर सामग्री नष्ट कराकर नोटिस दिया गया।
  • टर्टोकोइस हास्पिटैलिटी : यहां मूंग दाल व राजमा में कीड़े मिले, बेहद काली व गंदी कड़ाही पाई गई और नानवेज फ्रीजर में गंदगी पर सुधार नोटिस जारी हुआ।
  • साक्षी ढाबा : मटन या चिकन के स्थान पर अन्य संदिग्ध मांस परोसने की सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर टीम ने मटन और पनीर के नमूने जांच के लिए जब्त किए।
  • महादेव भोजनालय: जांच में पनीर में फैट कम होने के संदेह पर पनीर और उत्तपम के कानूनी नमूने लिए गए अौर पेस्ट कंट्रोल न मिलने पर निर्देश दिए गए।
  • होटल आदित्य ग्रैंड : यहां एक्सपायरी ब्रेड मिली, स्टाफ बिना हेयर कवर के मिला और पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने के चलते उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया।

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने पर दो दिनों में शहर के 10 होटलों व रेस्टोरेंट पर खाद पदार्थों की जांच की गई है। कई सामग्री सड़ी व खराब मिली है। सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।- शिवराज सिंह पवाक, मुख्य जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी