दीपावली से पहले बड़ा एक्शन, मुरैना से भोपाल आया ढाई लाख का 7 क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त; रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात करीब दो बजे कार्रवाई कर मुरैना से लाया गया 700 किलो से अधिक पनीर जब्त किया। इसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 11:17:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 11:21:14 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन
- भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात करीब दो बजे कार्रवाई
- मुरैना से लाया गया 700 किलो से अधिक पनीर जब्त किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों की आशंका के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर से 700 किलो से अधिक मिलावटी पनीर जब्त किया है। मुरैना से लाए गए इस पनीर की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।
देर रात एक्शन
विभागीय टीम ने देर रात करीब दो बजे कार्रवाई को अंजाम दिया।प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग अलर्ट मोड पर है। नियंत्रक मनोज पुष्प के मार्गदर्शन और भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्र के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने यह कार्रवाई की।
एनालॉग पनीर की जांच
अधिकारियों ने पनीर से संबंधित बिल्टी और बिल के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पनीर मिलावटी है या फिर एनालॉग इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी, लेकिन खाद्य विभाग उसे एनालॉग मानकर ही आगे की कार्रवाई कर रहा है।