• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में फूड सेफ्टी विभाग का छापा, ब्लिंकिट स्टोर में मिला एक्सपायर्ड बेबी फूड, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

भोपाल के नेहरू नगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर में सबसे गंभीर लापरवाही सामने आई, जहां अमूल स्प्रे शिशु दुग्ध आहार के तीन पैकेट एक्सपायर्ड मिले। इसके अलावा कु...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 08:48:19 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 08:50:27 AM (IST)
भोपाल में फूड सेफ्टी विभाग का छापा, ब्लिंकिट स्टोर में मिला एक्सपायर्ड बेबी फूड, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
खाद्य विभाग की टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे - स्वयं

HighLights

  1. ब्लिंकिट में एक्सपायर्ड शिशु आहार, बाकी जगह भी खाद्य सुरक्षा के नियम बेअसर
  2. नेहरू नगर स्टोर में अमूल शिशु फार्मूला के तीन एक्सपायर्ड पैकेट मिले
  3. इंस्टामार्ट में लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन, होटल-रेस्टोरेंट में हाइजीन और पेस्ट कंट्रोल की कमियां

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में ऑनलाइन ग्रोसरी स्टोर से लेकर होटल और रेस्टोरेंट तक खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की जांच में कई खामियां सामने आई हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को स्विगी इंस्टामार्ट होटल शुभ इन, मिलन रेस्टोरेंट एवं कैटरिंग और ब्लिंकिट के प्रतिष्ठानों पर जांच की। नेहरू नगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर में सबसे गंभीर लापरवाही सामने आई, जहां अमूल स्प्रे शिशु दुग्ध आहार के तीन पैकेट एक्सपायर्ड मिले।

इसके अलावा कुछ खाद्य पैकेटों पर लेबलिंग और ब्रांडिंग में भी अनियमितता मिली। विभाग ने संबंधित उत्पादों के स्रोत, बिल, बैच और लेबल संबंधी रिकार्ड की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान चारों प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। इन्हें प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई तय होगी।


विभाग रिकॉर्ड की कर रहा जांच

जानकारी के अनुसार ज्योति नगर स्थित स्विगी इंस्टामार्ट में करीब दो हजार से अधिक प्रकार के खाद्य पदार्थ स्टोर किए गए थे। इनमें फ्रोजन फूड, बच्चों के खाद्य पदार्थ, पनीर, घी, चिकन-मटन, मसाले, खाद्य तेल, आटा और ब्रेड सहित कई सामग्री शामिल थी। जांच में कोई एक्सपायर्ड उत्पाद नहीं मिला, लेकिन एफएसएसएआई लाइसेंस की निर्धारित शर्तों का उल्लंघन सामने आया। घी, पैक्ड चना और नाइस कुकीज के तीन नमूने लिए गए। विभाग संबंधित रिकॉर्ड और खाद्य पदार्थों के स्रोत की जांच कर रहा है।

होटल में पेयजल से पेस्ट कंट्रोल की कमियां मिलीं

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने होटल शुभ इन की रसोई और स्टोरेज की जांच में अधिकांश व्यवस्थाएं नियमानुसार मिलीं, लेकिन डस्टबिन, कर्मचारियों के मेडिकल चेकअप, पेयजल की पोटेबिलिटी रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल से जुड़ी कमियां मिलीं। यहां सैंडविच ब्रेड और बेसन के नमूने लिए गए।

मिलन रेस्टोरेंट को सुधार का नोटिस

एमपी नगर जोन-1 स्थित मिलन रेस्टोरेंट एवं कैटरिंग में किचन और स्टोरेज क्षेत्र की जांच के दौरान साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल और कर्मचारियों के मेडिकल चेकअप में कमियां पाई गईं। विभाग ने सुधार नोटिस जारी कर व्यव्स्था सुधारने के निर्देश दिए। यहां खड़ी मिर्च, लाल सोयाबीन तेल, पिसा धनिया पाउडर, समोसा और बटर पनीर के नमूने लिए गए।

यह भी पढ़ें- इंदौर के सयाजी होटल के किचन में एक साथ रखी मिली वेज-नॉनवेज सामग्री, चूहे-कॉकरोच भी मिले, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी कार्रवाई

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि सभी प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट और संबंधित दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।