• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में पहली बार नगरीय निकायों के लिए आधिकारिक QR कोड जारी, अब घर बैठे जमा होगा टैक्स, 25 फरवरी को लगेंगे विशेष शिविर

आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदेश के नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने एक बड़ी पहल की है। पहली बा...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 10:36:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Feb 2026 04:03:31 AM (IST)
MP में पहली बार नगरीय निकायों के लिए आधिकारिक QR कोड जारी, अब घर बैठे जमा होगा टैक्स, 25 फरवरी को लगेंगे विशेष शिविर
नगरीय निकायों के लिए आधिकारिक QR कोड जारी। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. एमपी के नगरीय निकायों में डिजिटल क्रांति
  2. अब घर बैठे QR कोड से जमा होगा टैक्स
  3. 25 फरवरी को प्रदेश में लगेंगे विशेष शिविर

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदेश के नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने एक बड़ी पहल की है। आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि राजस्व वसूली को गति देने के लिए पहली बार आधिकारिक क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिससे करदाता घर बैठे भी ऑनलाइन बकाया राशि जमा कर सकेंगे।

25 फरवरी को निकायों में लगेंगे विशेष शिविर

वसूली अभियान के पहले चरण में बुधवार 25 फरवरी को सभी नगरीय निकायों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को बकाया कर जमा करने के लिए एक सुलभ मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी सुविधानुसार डिजिटल माध्यम या क्यूआर कोड के जरिए भुगतान कर सकें।


यह भी पढ़ें- MP ग्रामीण बैंक भर्ती में बड़ा घोटाला, CBI ने 11 बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार, IBPS परीक्षा में साल्वर बैठाने का खुलासा

पारदर्शिता के लिए डिजिटल निगरानी और समयबद्ध लक्ष्य

आयुक्त ने कहा कि बकाया कर और शुल्क की वसूली में किसी भी तरह की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल निगरानी की जाएगी और निकायों को नियमित रूप से पोर्टल पर प्रगति अपडेट करनी होगी। सभी निकायों को समयबद्ध लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ प्रशासनिक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।