• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

MP ग्रामीण बैंक भर्ती में बड़ा घोटाला, CBI ने 11 बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार, IBPS परीक्षा में साल्वर बैठाने का खुलासा

इंदौर स्थित एमपी ग्रामीण बैंक में भर्ती प्रक्रिया में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मामले में बैंक के 14 अधिकारियों क...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 10:23:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 10:23:59 PM (IST)
MP ग्रामीण बैंक भर्ती में बड़ा घोटाला, CBI ने 11 बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार, IBPS परीक्षा में साल्वर बैठाने का खुलासा

HighLights

  1. नौकरी कोई और कर रहा, परीक्षा किसी और ने दी
  2. ग्रामीण बैंक में भर्ती फर्जीवाड़े पर CBI की बड़ी कार्रवाई
  3. इंदौर सीबीआई कोर्ट में पेश हुए 11 बैंक अधिकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर स्थित एमपी ग्रामीण बैंक में भर्ती प्रक्रिया में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में बैंक के 14 अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आईबीपीएस (इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन) में चयन के दौरान अभ्यर्थियों की जगह साल्वर बैठाए गए थे।

बायोमेट्रिक सत्यापन में खुली पोल

सीबीआई के अनुसार आईबीपीएस से प्राप्त सूचना के आधार पर बैंक द्वारा अधिकारियों का बायोमेट्रिक पुनः सत्यापन कराया गया। इस सत्यापन में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों और नौकरी ज्वाइन करने वाले अधिकारियों के बायोमेट्रिक (आईरिस, फिंगरप्रिंट व फोटो) में अंतर पाया गया। इससे यह स्पष्ट हुआ कि चयनित अभ्यर्थियों की जगह किसी अन्य व्यक्ति ने परीक्षा दी थी।


यह भी पढ़ें- नरसिंहपुर में मजदूर को 100 रुपये की जगह थमाया 16 हजार का बिजली बिल, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

टीसीएस की रिपोर्ट के बाद हुई गिरफ्तारी

सीबीआई ने नौ जनवरी 2026 को राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में 14 ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान आधार अपडेट से जुड़े दस्तावेज मिले, जो चयन प्रक्रिया में हेरफेर के संकेत देते हैं। जांच के दौरान टीसीएस के सहयोग से आरोपितों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया। आईबीपीएस की रिपोर्ट में 11 अधिकारियों के बायोमेट्रिक मेल नहीं खाने की पुष्टि हुई।

इसके बाद सीबीआई ने 23 फरवरी को 11 आरोपित अधिकारियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों को 24 फरवरी को इंदौर स्थित विशेष सीबीआई न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।