• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में ट्रेन से 2 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार

महिला से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चेन्नई में उसे किसने कोकीन दी थी और वह दिल्ली में इसे किसे देने जा रही थी।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 10:22:26 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 10:29:15 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में ट्रेन से 2 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार
ट्रेन में सफर कर रही विदेशी महिला के पास मिला कोकीन। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. डीआरआई को मिली थी विदेशी महिला की सूचना
  2. भोपाल स्टेशन पर ट्रेन को घेरकर ली गई तलाशी
  3. ट्रेन से चेन्नई से दिल्ली जा रही थी विदेशी महिला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस और आरपीएफ की टीम ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर जीटी एक्सप्रेस से 500 ग्राम कोकीन के साथ एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। कोकीन की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। डीआरआई को सूचना मिली थी कि विदेशी महिला ट्रेन में ड्रग के साथ सफर कर रही है।

इसके बाद भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर- 2 पर ट्रेन की घेराबंदी कर सेकंड एसी कोच से विदेशी महिला को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से कोकीन बरामद की गई। डीआरआई और आरपीएफ की टीम ने गुरुवार रात को यह कार्रवाई की थी। जानकारी के मुताबिक विदेशी महिला ट्रेन से चेन्नई से दिल्ली जा रही थी।


विदेशी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अब उससे पूछताछ कर इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चेन्नई में उसे किसने कोकीन दी थी और वह दिल्ली में इसे किसे देने जा रही थी। महिला से मिली जानकारी पर ड्रग नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- इंदौर कोकीन केस में गिरफ्तार चाय कारोबारी से पूछताछ, पूर्व मंत्री के भतीजे की भूमिका संदिग्ध

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।