• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर कोकीन केस में गिरफ्तार चाय कारोबारी से पूछताछ, पूर्व मंत्री के भतीजे की भूमिका संदिग्ध

जूनी इंदौर पुलिस ने कोकीन रखने के मामले में गिरफ्तार किए गए चाय कारोबारी से पूछताछ करने में लगी है। इस दौरान दो अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 02:54:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 02:57:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर कोकीन केस में गिरफ्तार चाय कारोबारी से पूछताछ, पूर्व मंत्री के भतीजे की भूमिका संदिग्ध
इंदौर के कोकीन मामले में पूर्व मंत्री के भतीजे की भूमिका संदिग्ध (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. कोकीन मामले में पूर्व मंत्री के भतीजे की भूमिका संदिग्ध
  2. पुलिस खंगाल रही चाय कारोबारी का मोबाइल
  3. इंदौर पुलिस की रडार पर कई वीआईपी हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जूनी इंदौर पुलिस ने कोकीन रखने के मामले में गिरफ्तार किए गए चाय कारोबारी से पूछताछ करने में लगी है। इस दौरान दो अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं। इनमें एक पूर्व मंत्री के भतीजे की भूमिका भी संदिग्ध बताया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। हालांकि इन लोगों की भूमिका की अभी जांच की जा रही है।

पुलिस ने चाय कारोबारी को किया था गिरफ्तार

गुरुवार को जूनी इंदौर थाना पुलिस ने बिचौली निवासी चाय कारोबारी कल्प पुत्र ललित काकरिया को कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से मर्सिडीज कार भी जब्त की थी। पूछताछ के दौरान कारोबारी ने कोकीन खरीदने से जुड़ी जानकारी दी, जिसमें पूर्व मंत्री के भतीजे का नाम सामने आया है।


बताया जा रहा है कि कारोबारी ने पूर्व मंत्री के भतीजे से कोकीन खरीदी थी। इसके बाद कल्प ओमैक्स सिटी में एक पार्टी पहुंचा। जहां कई हाईप्रोफाइल लोगों के शामिल हुए। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कोकीन की खरीद-फरोख्त में किसकी क्या भूमिका थी और पार्टी में इसकी सप्लाई हुई थी या नहीं।

यह भी पढ़ें- इंदौर में होटल की पार्किंग बनी कोकीन डिलीवरी का ठिकाना, डस्टबिन-कार में रखे पैकेट

पुलिस खंगाल रही चाय कारोबारी का मोबाइल

इसके लिए पुलिस गिरफ्तार कारोबारी के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। मोबाइल की लोकेशन, काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) और वाट्सऐप चैट खंगाली जा रही है। इनसे कारोबारी और पूर्व मंत्री के भतीजे के बीच संपर्क तथा बातचीत के सबूत जुटाए जाएंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।