Bhopal Forest News: बरगद की विशेष देखरेख करेगा वन विभाग
Bhopal Forest News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि।वन विभाग जंगलों में लगे बरगद के वृक्षों को चिन्हित कर संबंधित बीट के वनकर्मियों को उनकी देखभाल की जिम्मेदारी
By Ravindra Soni
Edited By: Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 09 Jun 2021 02:07:26 PM (IST)
Updated Date: Wed, 09 Jun 2021 02:07:26 PM (IST)

Bhopal Forest News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। वन विभाग बरगद की विशेष देखरेख करेगा। जंगल में बरगद के जो पेड़ लगे हैं, उन्हें चिन्हित करेगा और संबंधित बीट के वनकर्मियों को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अलग से देगा। इस बार बारिश में दूसरे पौधों के साथ-साथ विशेष तौर पर बरगद के पौधे भी लगाएगा।
गौरतलब है कि 'नवदुनिया' बरगद के पेड़ के संरक्षण को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। इस अभियान से जुड़कर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बरगद के पेड़ की रक्षा करने का संकल्प लिया है। 10 जून को वट सावित्री व्रत है। इस दिन महिलाएं भी 'नवदुनिया' के अभियान से जुड़कर बरगद के संरक्षण का संकल्प दोहराएंगी। पौधे भी लगाएंगी।
भोपाल सामान्य वन मंडल के डीएफओ एचएस मिश्रा ने कहा कि भोपाल वन सीमा के अंदर दूसरे पेड़ों और जंगल पर तो पहले से नजर है। अब बरगद के पेड़ की विशेष देखरेख करेंगे। सामाजिक संगठनों से भी मदद लेंगे। बीटवार बरगद के पेड़ को चिन्हित करके रिकॉर्ड संरक्षित करेंगे। डीएफओ ने कहा कि इस बार किए जाने वाले पौधारोपण में बरगद, पीपल, नीम को विशेष तवज्जो देंगे। इनका रोपण करेंगे।
यहां मिलेंगे बरगद के पौधे
कल यानी 10 जून को वट सावित्री व्रत है। इस दिन बरगद के पौधों के अधिक रोपण की संभावनाओं को देखते हुए सामाजिक वानिकी भोपाल ने अहमदपुर, भदभदा और बैरसिया की इमलिया नर्सरी में बरगद के पौधों को विक्रय के लिए रखा है। इसके अलावा नर्सरियों में पीपल, नीम प्रजाति के पौधे भी रखे गए हैं। महिलाएं, सामाजिक संगठन के लोग इन नर्सरियों से पौधे खरीद सकते हैं।