• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में पूर्व मुख्य सचिव की बहू पर शिव मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, मामला दर्ज

भोपाल के आम्रपाली एनक्लेव में पार्क विकास कार्य और शिव मंदिर निर्माण को लेकर विवाद हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By Sushil PandeyEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 04:19:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 09:13:37 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में पूर्व मुख्य सचिव की बहू पर शिव मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, मामला दर्ज
पूर्व मुख्य सचिव एबी सिंह की बहू उजमा राजा उर्फ अंजली का सोसाइटी अध्यक्ष से विवाद हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. भोपाल के आम्रपाली एनक्लेव में पार्क विकास कार्य और शिव मंदिर निर्माण को लेकर विवाद
  2. पूर्व मुख्य सचिव एबी सिंह की बहू उजमा राजा उर्फ अंजली का सोसाइटी अध्यक्ष की हुई नोकझोंक
  3. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दोनों पक्षों ने सार्वजनिक टिप्पणी करने से इनकार किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के आम्रपाली एनक्लेव में पार्क के विकास कार्य और शिव मंदिर निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। पूर्व मुख्य सचिव एबी सिंह की बहू उजमा राजा उर्फ अंजली ने पार्क में चल रहे विकास कार्य का विरोध करते हुए शिव मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पार्क और पाथ-वे को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, अंजली के घर के सामने स्थित पार्क में पाथ-वे (पैदल मार्ग) का निर्माण किया जा रहा था। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इसी स्थान पर उनकी गाड़ियां पार्क होती थीं, जिसके चलते सोसाइटी की अध्यक्ष मोहक शर्मा और अंजली के बीच विवाद हो गया।


इस दौरान विकास कार्य में कुछ समय के लिए बाधा भी आई, हालांकि अब पार्क का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है।

naidunia_image

चार दिन पहले का है मामला

रहवासियों के मुताबिक, यह विवाद चार दिन पहले हुआ था। पार्क परिसर में बनाए गए शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को संपन्न हुई । इस पूरे घटनाक्रम पर सोसाइटी की अध्यक्ष मोहक शर्मा और अंजली, दोनों ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- '30 लाख रुपये फंसे हैं, सब कुछ बिक गया...' सीहोर में वीडियो जारी कर युवक ने दी जान, कर्ज और प्रताड़ना का किया जिक्र

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विवाद के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अंजली कुछ लोगों के साथ बहस करती दिखाई दे रही हैं, जबकि मौके पर मौजूद लोग उनका वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में मंदिर और पार्क के विकास कार्य को लेकर तीखी नोकझोंक दिखाई देती है।

इस दौरान उनके परिजन और परिचित उन्हें समझाने का प्रयास भी करते नजर आ रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।