भोपाल में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर दी जान; सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित
अवधपुरी थाना क्षेत्र के अमरावत खुर्द में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए (48) ने गुरुवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह लंबे समय से सिकल सेल बी...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 11:04:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 11:04:35 PM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली
- सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे मुकेश गजभिए
- करीब दो महीने से इलाज जारी था, पत्नी ले जा रही थी अस्पताल
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अवधपुरी थाना क्षेत्र के अमरावत खुर्द में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए (48) ने गुरुवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और करीब दो महीने से उनका इलाज चल रहा था।
गुरुवार सुबह वह अस्पताल जाने वाले थे, लेकिन इसके पहले फांसी लगा ली। अवधपुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अस्पताल ले जा रही थीं पत्नी
पुलिस के अनुसार मुकेश अपनी पत्नी डॉ. सारिका के साथ अमरावत खुर्द में रहते थे। उनकी पत्नी बंगरसिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मेडिकल ऑफिसर हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पत्नी उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थीं।
इसी दौरान मुकेश पहली मंजिल स्थित कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक मुकेश बाहर नहीं निकले तो पत्नी ने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
पंखे पर लटका मिला शव
सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा खुलवाया तो मुकेश पंखे से लटके मिले। उन्होंने कमरे के पर्दे का फंदा बनाया था। पत्नी ने बयान में पुलिस को बताया कि मुकेश सिकल सेल बीमारी से परेशान थे। शंका है कि इसी वजह से उन्होंने फांसी लगाई है।