• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

लव यू... लिखकर महिला हेड कॉन्सटेबल के पति ने भोपाल में किया सुसाइड, नेहरू नगर पुलिस लाइन में पेड़ पर लटका मिला शव

मंगलवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रश्मि घारू टीटीनगर थाने में पदस्थ हैं और दंपति अपने दो बच्चों के स...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 07:19:18 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 07:46:50 PM (IST)
लव यू... लिखकर महिला हेड कॉन्सटेबल के पति ने भोपाल में किया सुसाइड, नेहरू नगर पुलिस लाइन में पेड़ पर लटका मिला शव
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. नेहरू नगर पुलिस लाइन के ग्राउंड में पेड़ पर लटका मिला शव
  2. भोपाल में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक के पति ने किया सुसाइड
  3. 3 दिन पहले पत्नी ने शराब के नशे में मारपीट का मामला दर्ज कराया था

लव यू... लिखकर महिला हेड कॉन्सटेबल के पति ने भोपाल में किया सुसाइड, नेहरू नगर पुलिस लाइन में पेड़ पर लटका मिला शव

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नेहरू नगर पुलिस लाइन के ग्राउंड में बुधवार सुबह महिला प्रधान आरक्षक रश्मि धारू के पति कृष्णा घारू का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। कृष्णा और रश्मि के बीच आए दिन विवाद होता था। तीन दिन पहले ही रश्मि ने कमला नगर थाने में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से कृष्णा घर नहीं लौटा था।

मंगलवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रश्मि घारू टीटीनगर थाने में पदस्थ हैं और दंपति अपने दो बच्चों के साथ नेहरूनगर पुलिस लाइन में रहते थे।

नशे का आदी था कृष्णा

कमलानगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे के अनुसार दोनों का विवाह करीब दस साल पहले हुआ था। कृष्णा को शराब पीने की आदत थी। साथ ही वह फिलहाल बेरोजगार भी था।

इसे लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। तीन दिन पहले ही रश्मि ने कमला नगर थाने में कृष्णा के खिलाफ शराब के नशे में मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- भोपाल में दतिया की RTO इंस्पेक्टर की हत्या, शादी से इनकार पर ब्वॉयफ्रेंड ने हथौड़े से ली जान, प्रेमी ने भी किया सुसाइड

सुसाइड नोट में लिखा दर्द

पुलिस को उसके कपड़ों से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पत्नी से माफी मांगते हुए बच्चों का ख्याल रखने की बात लिखी है। अंत में लिखा- "एक मां को बेटे से अलग कर दिया है... लव यू।"

पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नोट कृष्णा ने ही लिखा था या नहीं। पुलिस सभी पहलूओं पर जांच कर रही है।