• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'IAS ब्रांड है, इसलिए मारा, भागता नहीं तो अपराधी कैसे बनता', पूर्व IAS के हत्यारे का बेखौफ कबूलनामा

पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपित वरुण कुमार के बयानों ने वारदात के पीछे उसकी सोच और कुंठित मानसिकता को उजागर कर दिया है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 09:18:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 10:35:29 PM (IST)
'IAS ब्रांड है, इसलिए मारा, भागता नहीं तो अपराधी कैसे बनता', पूर्व IAS के हत्यारे का बेखौफ कबूलनामा
पूर्व IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का कबूलनामा

HighLights

  1. पूर्व IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का कबूलनामा
  2. तानों और अपमान से कुंठित होकर की गई थी बेरहमी से हत्या
  3. हमीदिया से डिस्चार्ज होते ही सीन रिक्रिएट कराएगी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपित वरुण कुमार के बयानों ने वारदात के पीछे उसकी सोच और कुंठित मानसिकता को उजागर कर दिया है। हमीदिया अस्पताल में इलाजरत केयरटेकर वरुण से रातीबड़ पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। उसकी मानसिकता जानने के लिए कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, बेखौफ वरुण ने बिना झिझके कहा, "आईएएस एक ब्रांड है। उनका व्यवहार रूखा था, इसलिए मार दिया।"

जब अफसरों ने पूछा कि पकड़े जाने का पता था तो भागा क्यों, इस पर उसका जवाब था, "तुरंत पकड़ा जाता तो कोई मुझे जान नहीं पाता। भागता नहीं तो क्रिमिनल कैसे कहलाता?" इस बयान ने उसकी उद्दंड मानसिकता को भी उजागर कर दिया है। अफसरों को दिए इन जवाबों से साफ होता है कि आरोपित वरुण पूर्व आईएएस अधिकारी से कुंठित था और लंबे समय से मन में रंज पाले बैठा था। मौका मिलने पर उसने बेरहमी से हत्या कर दी।


पैर दबाने के दौरान की गई टिप्पणियों से पाला था रंज

वरुण ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि अग्रवाल का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था। जब वह उनके पैर दबाता तो वह ताना मारते, "तुम्हारे हाथ तो महिलाओं जैसे हैं।" आरोपित ने बताया कि इन बातों से उसे बेहद गुस्सा आता था। पूर्व में भी वह लोगों से छोटी-मोटी बातों को लेकर मारपीट कर चुका है। वहीं राकेश अग्रवाल के घरेलू स्टाफ ने भी उसके गुस्सैल स्वभाव का पुलिस से जिक्र किया है।

पत्नी के जाने और पारिवारिक बिखराव से बन गया बेखौफ

पुलिस के अनुसार वरुण को जेल जाने या सजा का कोई डर नहीं है। उसने बताया कि पत्नी उसे छोड़ चुकी है और पिता अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं, उन्होंने तीसरी शादी कर ली है। उसके शब्दों में, "जब कोई अपना ही नहीं बचा, तो डर किस बात का।"

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही सीन रिक्रिएट कराएगी पुलिस

घटना के बाद फरार वरुण को पुलिस ने 35 दिन बाद आगरा से गिरफ्तार किया था। भोपाल में मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लग गई थी, जिससे वह हमीदिया अस्पताल में इलाजरत है। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। रातीबड़ पुलिस उसका मेमोरेंडम बयान दर्ज कर चुकी है। पुलिस का अनुमान है कि शुक्रवार को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, जिसके बाद पूछताछ और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई करेगी। इसमें हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड की बरामदगी और घटनास्थल पर घटना का क्राइम सीन रिक्रिएशन शामिल होगा।

यह भी पढ़ें- सीहोर में दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई... पुलिस ने पकड़ा 53.50 क्विंटल संदिग्ध मावा, वाहन भी जब्त

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।