छह घंटे Digital Arrest रहे एमपी के पूर्व मंत्री, जानें कैसे मिला साइबर ठगों से छुटकारा
मध्य प्रदेश के एक पूर्व मंत्री को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया। साइबर ठगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर पूर्व मंत्री को फोन किया और मनी लांड्रिंग के आरोप में जेल भेजने का डर दिखाया।
Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 01:26:44 AM (IST)
Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 01:26:44 AM (IST)
छह घंटे Digital Arrest रहे एमपी के पूर्व मंत्रीनईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के एक पूर्व मंत्री को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया। साइबर ठगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर पूर्व मंत्री को फोन किया और मनी लांड्रिंग के आरोप में जेल भेजने का डर दिखाया। ठगों ने पूर्व मंत्री के दस्तावेजों से कई सिमें खरीदने और उनका दुरुपयोग करने के फर्जी आरोप भी लगाए।
करीब छह घंटे तक ठगों के इशारे पर चलते रहे
इतना ही नहीं, पूर्व मंत्री के मन में डर पैदा करने के लिए ठगों ने सुप्रीम कोर्ट के जज और केंद्रीय जांच एजेंसियों के फर्जी नोटिस भी दिखाए। अचानक हुई इस डिजिटल कार्रवाई से मंत्री डरकर करीब छह घंटे तक ठगों के इशारे पर चलते रहे। उन्हें जब कुछ शंका हुई तो पुलिस के एक आला अधिकारी को फोन किया।