• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल: पति की मौत के बाद बीमा क्लेम दिलाने के नाम पर ठगी, झांसा देकर पत्नी से ऐंठे ₹7.72 लाख

भोपाल के बैरागढ़ निवासी बीना वर्मा को पति की मौत के बाद 55 लाख रुपये का बीमा क्लेम दिलाने का भरोसा देकर साइबर जालसाजों ने टैक्स और प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर 4.65 लाख रुपये ठग लिए।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 09:02:15 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 09:02:15 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल: पति की मौत के बाद बीमा क्लेम दिलाने के नाम पर ठगी, झांसा देकर पत्नी से ऐंठे ₹7.72 लाख
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. 55 लाख के बीमा क्लेम का दिया झांसा
  2. रकम वापस दिलाने के नाम पर दूसरी ठगी
  3. बेटी ने फोन-पे हिस्ट्री से पकड़ा फर्जीवाड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पति की मौत के बाद बीमा क्लेम की रकम दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने एक महिला से 7.72 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने महिला को बताया कि उसके पति की बीमा पॉलिसी पर 55 लाख रुपये का क्लेम बन रहा है। रकम खाते में जमा कराने के लिए टैक्स और अन्य शुल्क के नाम पर किस्तों में रुपये जमा कराए।

हैरानी की बात यह है कि जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो दूसरे जालसाज ने बीमा कंपनी का अधिकारी बनकर संपर्क किया और पहले ठगे गए रुपये वापस दिलाने के नाम पर फिर 3.07 लाख रुपये ऐंठ लिए। बेटी ने मां की फोन-पे हिस्ट्री चेक की तो पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।


21 साल बाद आया कंपनी का फोन

साइबर शिकायत के आधार पर बैरागढ़ पुलिस ने दो ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। बैरागढ़ के कैलाश नगर निवासी 21 वर्षीय अंशिका वर्मा के पिता विनोद वर्मा की अगस्त 2022 में बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार को पीएनबी मेटलाइफ से 72 हजार रुपये का बीमा क्लेम मिला था। करीब एक साल बाद 21 जून 2026 को मां बीना वर्मा के पास फोन आया।

यह भी पढ़ें- चूनाभट्टी TI धर्मेंद्र मौर्य सस्पेंड, भोपाल पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद में नदारद रहने पर एक्शन

टैक्स और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी

कॉल करने वाले ने खुद को बीमा कंपनी की मुंबई शाखा का अधिकारी बताते हुए 55 लाख रुपये का क्लेम मिलने की बात कही। इसके लिए टैक्स और प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर जून से नवंबर 2024 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 4.65 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।इसके बाद जुलाई 2026 में एक अन्य व्यक्ति ने हैदराबाद की बीमा कंपनी का अधिकारी बनकर फोन किया।

उसने पहले ठगी करने वालों को फर्जी बताते हुए रकम वापस दिलाने और बंद बीमा क्लेम दोबारा चालू कराने का भरोसा दिया। इस बहाने अलग-अलग खातों में 3.07 लाख रुपये और जमा करा लिए। बेटी ने नवंबर में फोन-पे की हिस्ट्री देखी तो मां से पूछताछ में पूरा मामला सामने आया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।