चूनाभट्टी TI धर्मेंद्र मौर्य सस्पेंड, भोपाल पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद में नदारद रहने पर एक्शन
भोपाल के चूनाभट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के जनसंवाद कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया गया।
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 08:07:52 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 08:07:52 AM (IST)
TI धर्मेंद्र मौर्य। सौ- पुलिसHighLights
- जनसंवाद से गैरहाजिरी पर कार्रवाई
- विशेष अभियानों में कमजोर प्रदर्शन
- डीसीपी ने जारी किए आदेश
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के जनसंवाद कार्यक्रम से नदारद होने पर चूनाभट्टी टीआई धर्मेंद्र मौर्य पर निलंबन की गाज गिरी है। निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को शनिवार रात निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई की वजह जनसंवाद कार्यक्रम में उनकी गैरमौजूदगी के अलावा कमिश्नर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियानों में कमजोर प्रदर्शन भी बताया जा रहा है।
गैरहाजिरी पर हुआ एक्शन
पुलिस कमिश्नर थाना क्षेत्र में आम लोगों की समस्याएं सुनने और संवाद करने पहुंचते हैं। गुरुवार रात को भी वह चूनाभट्टी क्षेत्र में पहुंचे थे और थाना प्रभारी को कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना दी गई थी। इस दौरान थाना प्रभारी की अनुपस्थिति को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया।
कार्यप्रणाली पर भी सवाल
वहीं, विशेष अभियानों में भी उनकी कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके बाद डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने निलंबन के आदेश जारी किए।