• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jobs Fraud Alert: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाई, 2972 पदों पर भर्ती निकाली, 250 से 500 रुपए आवेदन फीस वसूली

स्वास्थ्य विभाग (Madhya Pradesh Health Department) के अधिकारियों को ठगी (Cyber Fraud) के खेल का पता चला तो उन्होंने भोपाल के एमपी नगर थाने में शिकायत ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 10 Apr 2025 08:04:44 AM (IST)Updated Date: Thu, 10 Apr 2025 10:37:36 PM (IST)
Jobs Fraud Alert: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाई, 2972 पदों पर भर्ती निकाली, 250 से 500 रुपए आवेदन फीस वसूली
ठग अब बेरोजगार युवाओं को निशाना बना रहे हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पदों के अनुसार वसूल रहे थे आवेदन की फीस
  2. एमपी में पहले भी सामने आ चुके ऐसे मामले
  3. अब आरोपियों की तलाश में जुटी भोपाल पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों की फर्जी वेबसाइट (Fake Website) बनाकर भर्ती के नाम पर ठगी (Cyber Fraud) का बड़ा खेल चल रहा है। साइबर ठग अलग-अलग विभागों के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाते हैं और फिर उन पर भर्ती निकालकर आवेदन फीस ऑनलाइन (Online Application Fee) लेकर बेरोजगारों से ठगी कर रहे हैं।

विभागों को जब तक इसका पता चलता है, तब तक ठग पकड़ से दूर पहुंच जाते हैं। ताजा मामला स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा है। ठगों ने मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर 2972 पदों पर भर्ती निकाल दी और नौकरी के लिए आवेदन करने वालों से एक फॉर्म भरने के 250 से 500 रुपये तक वसूल रहे थे।


भोपाल के डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। करीब दो महीने इसी तरह का प्रकरण लोक शिक्षण संचालनालय की फर्जी वेबसाइट बनाकर भर्ती के नाम पर साइबर ठगी को लेकर भी दर्ज किया गया था। उस मामले की जांच भोपाल क्राइम ब्रांच के पास है।

naidunia_image

पदों के अनुसार वसूली आवेदन की फीस की राशि

  • पिछले दिनों आयुष विभाग ने 16 अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली थी। इसी बीच साइबर ठगों ने आयुष विभाग के नाम से मिलती-जुलती साइट बनाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पेज बनाए और फर्जी साइट को प्रमोट करने लगे।

  • भर्ती में स्टोर मैनेजर के 528, सहायक स्टोर मैनेजर के 988 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 1456 पदों के लिए आवेदन मांगे गए। इसमें स्टोर मैनेजर की नौकरी के आवेदन के लिए 500 रुपये फीस थी, जबकि अन्य दो पदों के लिए 250 रुपये वसूले जा रहे थे।
  • दिल्ली में लोकेशन मिली, लेकिन पकड़ने नहीं गई पुलिस

    अक्टूबर 2022 में साइबर ठगों ने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय की फर्जी वेबसाइट बनाकर 67 हजार 854 पदों पर अलग-अलग विषय के शिक्षकों की भर्ती निकाल दी थी। वे एक फार्म के 990 रुपये वसूल रहे थे।

    जानकारी मिलने पर लोक शिक्षण संचालनालय के तत्कालीन संचालक अभय वर्मा ने नवंबर 2022 में इसकी शिकायत राज्य साइबर पुलिस से की थी। कुछ समय बाद वहां से शिकायत को क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दिया गया था।

    यहां भी क्लिक करें - साइबर ठग भेज रहे फोटो, ओपन करते ही फोन हैक, खाता खाली

    लंबी जांच के बाद आखिरकार नौ फरवरी 2025 को पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। मामले की जांच कर रहे एसआई सूरज रंधावा ने बताया कि अब तक फर्जी वेबसाइट बनाने वाले आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली थी, लेकिन पुलिस टीम अब तक उसे पकड़ने नहीं गई है।

    यहां भी क्लिक करें - किसी को विवाह कराने, किसी को शेयर में मुनाफे के नाम पर ठगा