• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Cyber Fraud Alert: साइबर ठग भेज रहे फोटो, ओपन करते ही फोन हैक, खाता खाली

साइबर अपराधी नए-नए तरीके से लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। अब सिर्फ फर्जी कॉल या ईमेल ही नहीं, बल्कि एक साधारण तस्वीर भी आपके मोबाइल और बैंक अकाउंट...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 07 Apr 2025 08:01:11 AM (IST)Updated Date: Mon, 07 Apr 2025 09:52:04 AM (IST)
New Cyber Fraud Alert: साइबर ठग भेज रहे फोटो, ओपन करते ही फोन हैक, खाता खाली
नए तरह का साइबर हमला। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के जबलपुर में युवक हुआ ठगी का शिकार
  2. फोटो में छिपी होती है खतरनाक वायरस की लिंक
  3. एक्सपर्ट से जानिए धोखाधड़ी के नए तरीके के बारे में

दीपक शुक्ला, नईदुनिया रायपुर: आपके वाट्सएप पर अनजान नंबर से एक फोटो आएगी। जैसे ही उस फोटो पर क्लिक करेंगे, मोबाइल हैक हो जाएगा और कुछ ही मिनटों में बैंक अकाउंट से पैसे निकल जाएंगे।

रायपुर पुलिस ने नए तरह के फ्रॉड से लोगों को अलर्ट किया है। इस साइबर फ्रॉड को ‘वाट्सएप इमेज स्कैम’ या ‘मैलिशियस लिंक स्कैम’ कहा जाता है। एक गलत क्लिक आपकी निजी जानकारी और बैंक अकाउंट को खतरे में डाल सकता है।

बैंक अकाउंट से 2.01 लाख रुपये निकल गए

ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से आया है, जिसमें एक व्यक्ति के वाट्सएप पर अनजान नंबर से एक फोटो आया। जैसे ही पीड़ित ने उस फोटो पर क्लिक किया, उसका मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही मिनटों में बैंक अकाउंट से 2.01 लाख रुपये निकल गए।


naidunia_image

फोन में खतरनाक मालवेयर इंस्टॉल हो जाए तो ये करें

  • फोन को तुरंत ‘सेफ मोड’ में चालू करें। सेफ मोड में जाने से फोन में इंस्टॉल हुए मालवेयर एप आटोमैटिकली डिसेबल हो जाते हैं, जिससे हटाना आसान होता है।
  • अगर फोन एंड्रॉयड है तो पावर बटन दबाकर रखें। ‘पावर आफ’ पर लांग प्रेस करें। इसके बाद ‘सेफ मोड’ का ऑप्शन चुनें।

  • आईओएस में सेफ मोड ऑप्शन नहीं होता है, लेकिन अनवांटेड एप को मैन्युअली डिलीट कर सकते हैं।
  • कोई भी ऐसा एप, जो आपने खुद इंस्टॉल नहीं किया हो या जो अजीब हरकत कर रहा है, उसे तुरंत अन-इनस्टॉल करें।

यहां भी क्लिक करें - रोज 100 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गैंग में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

यहां भी क्लिक करें - अब ई-मेल पर साइबर ठगों का अटैक, साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी