• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में सोमवार से फ्री सफर, 15 अगस्त तक यात्री कर सकेंगे निशुल्क यात्रा, 2 प्रमुख रूटों पर चलेंगी 10 ई-बसें

सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए शहर की नई इलेक्ट्रिक बसों का निशुल्क यात्री ट्रायल सोमवार से शुरू होगा।

By anuj mainaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 10:03:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 10:03:24 PM (IST)
भोपाल में सोमवार से फ्री सफर, 15 अगस्त तक यात्री कर सकेंगे निशुल्क यात्रा, 2 प्रमुख रूटों पर चलेंगी 10 ई-बसें
शुरू होगा ई-बसों का नि:शुल्क यात्री परीक्षण।

HighLights

  1. भोपाल में शुरू हुआ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल
  2. संत हिरदाराम नगर में बना आधुनिक डिपो
  3. 15 अगस्त से शुरू होगा नियमित संचालन

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए शहर की नई इलेक्ट्रिक बसों का निशुल्क यात्री ट्रायल सोमवार से शुरू होगा। ट्रायल अवधि के दौरान यात्री बिना किसी किराए के ई-बसों में सफर कर सकेंगे। इस दौरान दो रूटों पर 10 बसें संचालित की जाएंगी।

यह व्यवस्था 15 अगस्त को प्रस्तावित नियमित संचालन शुरू होने तक जारी रहेगी। इससे पहले पहले चरण में पांच ई-बसों का पांच दिनों तक बिना यात्रियों के ट्रायल किया गया था। इस दौरान बसों के रूट, यात्रा समय, ट्रैफिक की स्थिति और परिचालन व्यवस्था का परीक्षण किया गया।


पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत शुरू की जा रही

सफल परीक्षण के बाद अब यात्रियों के साथ ट्रायल शुरू किया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत शुरू की जा रही है। योजना के अंतर्गत भोपाल को कुल 245 ई-बसें मिलनी हैं। वर्ष 2026 के अंत तक भोपाल में 10 रूटों पर कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 21 बसें शहर पहुंच चुकी हैं। इनके चार्जिंग और पार्किंग के लिए संत हिरदाराम नगर में अत्याधुनिक ई-बस डिपो विकसित किया गया है।

बोर्ड ऑफिस चौराहा बना केंद्रीय हब

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) के अनुसार, बोर्ड ऑफिस चौराहा ई-बस नेटवर्क का केंद्रीय हब बन गया है। सोमवार से 10 ई-बसें एक साथ शहर के दो प्रमुख रूटों पर संचालित होंगी। इनमें बसें बैरागढ़ डिपो से शुरू होकर लालघाटी, पीरगेट, मोती मस्जिद, कमला पार्क, न्यू मार्केट से बोर्ड ऑफिस चौराहा पहुंचेंगी।

यहां पांच बसें रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बिट्टन मार्केट, शाहपुरा होते हुए कोलार की ओर जाएंगी। वहीं, पांच बसें बोर्ड ऑफिस से चेतक ब्रिज, सुभाष नगर, प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन होते हुए कोच फैक्ट्री तक जाएंगी और इन्हीं रास्तों से वापस लौटेंगी।

यह भी पढ़ें- ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब 10 फीट दूर से सुलभ होंगे दर्शन, धक्का-मुक्की से मिली राहत

एआई तकनीक और सुरक्षा सुविधाओं से लैस

एयर कंडीशनर ई-बसों में डिजिटल टिकटिंग और मोबाइल ऐप आधारित पास की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में पांच सीसीटीवी कैमरे, दोनों दरवाजों पर एआई आधारित पैसेंजर काउंटिंग सिस्टम, पैनिक बटन, इमरजेंसी बटन, स्टॉप बटन, हर खिड़की पर इमरजेंसी हैमर, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और एलईडी पैसेंजर सूचना डिस्प्ले लगाए गए हैं। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक बस में ऑटोमैटिक हाइड्रोलिक व्हीलचेयर लिफ्ट भी उपलब्ध कराई गई है।

पहले चरण में बिना यात्रियों के ई-बसों का ट्रायल रन पूरा हो गया है। अब सोमवार से यात्रियों के साथ शहर के विभिन्न रूटों पर ई-बसों को परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद नियमित रूप से बसों का संचालन शुरू होगा।- अंजू अरुण कुमार, सीईओ, बीसीएलएल