'Single Login से आसान हुई बिजली सेवाएं' : MP में बिजली बिल चुकाने से लेकर नाम व भार में बदलाव तक की सर्विस अब एक ही पोर्टल पर
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उच्चदाब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सिंगल लॉगिन सेवा पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता एक ही लॉगिन आईडी...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 08:45:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 08:45:35 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- उच्चदाब उपभोक्ताओं के लिए सिंगल लॉगिन पोर्टल शुरू
- एक ही लॉगिन से बिजली से जुड़ी कई ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी
- बिल भुगतान, 12 महीने के बिल व रसीद डाउनलोड सहित कई सुविधाएं
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उच्चदाब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सिंगल लॉगिन सेवा पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता एक ही लॉगिन आईडी या पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड के जरिए बिजली से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का ऑनलाइन लाभ ले सकेंगे।
इससे अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग प्रक्रिया अपनाने की जरूरत नहीं होगी।
पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान करने के साथ भुगतान की रसीद और पिछले 12 महीनों के बिल डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा भुगतान विवरण, हरित ऊर्जा प्रमाण-पत्र, फार्म-16, टीडीएस प्रमाण-पत्र और मीटर रीडिंग की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी।
मोबाइल नंबर जोड़ने से लेकर ई-मेल तक करें अपडेट
उपभोक्ताओं को पंजीकृत मोबाइल नंबर में नया नंबर जोड़ने और ई-मेल पता अपडेट करने की सुविधा भी दी गई है। बिल या विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज की जा सकेगी। वहीं, उच्चदाब कनेक्शन में भार परिवर्तन और नाम परिवर्तन जैसी सेवाओं के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
ऐसे करें लॉगिन
Single Login के लिए उच्चदाब उपभोक्ता HT Consumer/IVRS के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP का सत्यापन कर Consumer Login के जरिए पोर्टल पर पंजीयन एवं लॉगिन कर सकते हैं। पोर्टल पर पंजीयन, लॉगिन, डैशबोर्ड तथा विभिन्न सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया समझाने के लिए “HT Consumer Single Login & Service Portal – User SOP” भी तैयार किया गया है, जिसमें चित्रों सहित विस्तृत जानकारी दी गई है।
कंपनी ने उच्चदाब उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे Single Login सुविधा का उपयोग कर विभिन्न विद्युत सेवाओं का लाभ ऑनलाइन एवं सुविधाजनक तरीके से प्राप्त करें।
उच्चदाब कंन्जूमरर्स को सहूलियत
सिंगल लॉगिन के लिए उच्चदाब उपभोक्ता एचटी उपभोक्ता या आईवीआरएस के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी का सत्यापन कर उपभोक्ता लॉगिन के जरिए पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं।
कंपनी ने पोर्टल के उपयोग की प्रक्रिया समझाने के लिए चित्रों सहित विस्तृत उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका भी जारी की है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है।