• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में 56 लाख बच्चों के खाते में आएगी यूनिफॉर्म की राशि! सरकार फिर बदलेगी व्यवस्था, कोर्ट की रोक से अटका 350 करोड़ का टेंडर

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के करीब 56 लाख विद्यार्थियों को सिली हुई यूनिफार्म (रेडीमेड) देने की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 09:32:22 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 09:32:22 PM (IST)
एमपी में 56 लाख बच्चों के खाते में आएगी यूनिफॉर्म की राशि! सरकार फिर बदलेगी व्यवस्था, कोर्ट की रोक से अटका 350 करोड़ का टेंडर
मध्य प्रदेश के 56 लाख स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के 56 लाख स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर
  2. रेडीमेड यूनिफॉर्म की जगह बैंक खाते में आएगी राशि
  3. कैबिनेट में लाएगी खातों में ट्रांसफर करने का प्रस्ताव

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के करीब 56 लाख विद्यार्थियों को सिली हुई यूनिफार्म(रेडीमेड) देने की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। शैक्षणिक सत्र शुरू हुए कई महीने बीतने के बावजूद बच्चों को यूनिफार्म नहीं मिल सकी है।

यूनिफार्म की राशि डीबीटी के जरिए भेजने का प्रस्ताव

ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग अब विद्यार्थियों के बैंक खातों में दो जोड़ी यूनिफार्म की राशि सीधे डीबीटी के जरिए भेजने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जून में मोहन कैबिनेट ने विद्यार्थियों को सिली हुई दो यूनिफार्म देने का फैसला किया था। इसके लिए मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम ने करीब 350 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था।


हालांकि टेंडर प्रक्रिया हाई कोर्ट में चुनौती दिए जाने के बाद उस पर अंतरिम रोक लग गई। इससे यूनिफार्म की सिलाई और सप्लाई की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर-चंबल के 130 नर्सिंग कॉलेजों पर CBI की तलवार, हजारों छात्रों का भविष्य फिर अटका, परीक्षा का रास्ता फंसा

टेंडर में देरी के बाद डीबीटी व्यवस्था पर विचार

विभाग का मानना है कि टेंडर पूरा होने, बच्चों की नाप लेने, यूनिफार्म तैयार कराने और प्रदेशभर में वितरण में अब काफी समय लगेगा। इसलिए व्यवस्था बदलने पर विचार किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

विभाग जल्द संशोधित प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखेगा। मंजूरी के बाद प्रति विद्यार्थी कितनी राशि दी जाएगी और भुगतान कब होगा, यह कैबिनेट के अंतिम फैसले से स्पष्ट होगा।