• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में 8 कारों का काफिला लेकर पहुंचे जुआरी, थाने से 100 मीटर दूर फ्लैट में जमाया अड्डा, 15 गिरफ्तार

शाहपुरा थाने से करीब 100 मीटर दूर गौरव ग्रीन गार्डन के सामने स्थित इंडेक्स अपार्टमेंट के फ्लैट में 15 लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत के दांव लगा रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर सभी को पकड़ा।

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 09:33:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 09:33:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में 8 कारों का काफिला लेकर पहुंचे जुआरी, थाने से 100 मीटर दूर फ्लैट में जमाया अड्डा, 15 गिरफ्तार
थाने से चंद कदम दूर जुआ खेलते 15 लोग धराए।

HighLights

  1. थाने से चंद कदम दूर जुआ खेलते 15 लोग धराए
  2. 8 लग्जरी गाड़ियां व नकदी समेत 93 लाख जब्त
  3. एक आर्म्स एक्ट का फरार आरोपित भी पकड़ाया

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में जुआरियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर जुए का फड़ जमाने में भी डर नहीं रहा। रविवार रात शाहपुरा थाने से करीब 100 मीटर दूर गौरव ग्रीन गार्डन के सामने स्थित इंडेक्स अपार्टमेंट के फ्लैट में 15 लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत के दांव लगा रहे थे। जुआ खेलने पहुंचे आरोपित आठ चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ आए थे।

फ्लैट में दबिश देकर सभी को पकड़ा

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रात करीब 12:25 बजे फ्लैट में दबिश देकर सभी को पकड़ लिया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। थाना प्रभारी संतोष मरकाम ने बताया कि फ्लैट के नीचे संदिग्ध वाहनों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर टीम ने सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज से सर्च वारंट लिया और कार्रवाई की।


फ्लैट के भीतर सौरभ सिंह, अरुण कुमार, बादल ठाकुर, राहुल त्रिपाठी, अमन सिंह, मोहन सिंह राजपूत, तुषार तोमर, समीर तोमर, विनय रंधवे, अंकुश गर्ग, विजय शर्मा, भरत चौहान, विशाल पाठक, वैभव सिंह राजपूत और एक विधि विरुद्ध बालक ताश के पत्तों पर दांव लगाते मिले।

92.94 लाख का मशरूका जब्त

पुलिस ने मौके से 94,690 रुपये नकद, करीब 12 लाख रुपये कीमत के 20 मोबाइल, लगभग 80 लाख रुपये कीमत की आठ चार पहिया गाड़ियां और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 92 लाख 94 हजार 690 रुपये बताई गई है।

आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध क्रमांक 690/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार 14 आरोपितों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। जबकि नाबालिग को नोटिस देकर छोड़ा है।

यह भी पढ़ें- देश में 3.30 करोड़ उपभोक्ताओं ने सालभर नहीं लिया सिलिंडर, एमपी के 17 लाख खाते खाली, RTI में खुलासा

आर्म्स एक्ट में तीन महीने से फरार था आरोपित

जुआ खेलते पकड़ा गया आरोपित विशाल पाठक कोलार थाने के आर्म्स एक्ट के मामले में पिछले करीब तीन महीने से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार कोलार पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपित ने जन्मदिन पर सरेराह तलवार से केक काटा था, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।