• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में गहराया गैस संकट, सर्वर के साथ ई-केवाईसी बनी आपूर्ति में बाधा, कतार में 25 हजार उपभोक्ता

भोपाल में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों की समय पर आपूर्ति नहीं होने के कारण एजेंसियों पर हर दिन उपभोक्ताओं की कतार लग रही है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सि...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 04 Apr 2026 09:39:55 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Apr 2026 09:39:55 PM (IST)
भोपाल में गहराया गैस संकट, सर्वर के साथ ई-केवाईसी बनी आपूर्ति में बाधा, कतार में 25 हजार उपभोक्ता
मैदान में उतरे एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार।

HighLights

  1. सर्वर के साथ ई-केवाईसी बनी आपूर्ति में बाधा, कतार में 25 हजार उपभोक्ता
  2. एजेंसियों पर भीड़ के बीच मैदान में उतरे एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार
  3. कालाबाजारी, अनावश्यक भंडारण, बुकिंग आदि नहीं करने की दी हिदायत

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों की समय पर आपूर्ति नहीं होने के कारण एजेंसियों पर हर दिन उपभोक्ताओं की कतार लग रही है। इसी बीच लालघाटी स्थित प्रियंका गैस एजेंसी पर शुक्रवार को उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगने के साथ ही सिलिंडर नहीं मिलने पर हंगामा हो गया था। ऐसे हालात इंडेन कंपनी की अन्य एजेंसियों पर भी बने हुए थे, जिससे कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देश दिए थे कि वह शनिवार को अपने क्षेत्रों की गैस एजेंसियों का निरीक्षण करेंगे।

कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम और एसडीएम ने किया निरीक्षण

इस दौरान कालाबाजारी, अनियमितताएं, अधिक मूल्य पर सिलिंडर देने, अनावश्यक भंडारण, बुकिंग आदि की जांच करते हुए संचालकों को समझाईश देंगे और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई करेंगे। जब एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार अमले के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों पर निरीक्षण करने पहुंचे तो पता चला कि सर्वर ठप होने के साथ ही अब ई-केवायसी नहीं होना बुकिंग व आपूर्ति दोनों में बाधा बनी हुई है। जानकारी के अनुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के करीब साढ़े पांच लाख उपभोक्ता हैं, जिनको भारत, इंडेन, एचपी की करीब 40 एजेंसियों द्वारा सिलिंडर की आपूर्ति की जाती है।


naidunia_image

युद्ध और सर्वर क्रैश ने बिगाड़ा आपूर्ति का गणित

पिछले महीने ईरान व अमेरिका युद्ध के चलते एलपीजी को लेकर समस्या शुरू हो गई थी, जिससे उपभोक्ताओं ने एक ही दिन में डेढ़ से दो लाख तक बुकिंग कर दी थी। जिसका नतीजा यह रहा था कि इंडेन का सर्वर ही क्रैश हो गया था, हालांकि बाद में जिला प्रशासन, खाद्य विभाग की निगरानी में एजेंसियों ने बुकिंग व आपूर्ति शुरू की तो स्थिति सामान्य होने लगी थी।

इसी बीच 31 मार्च के बाद बुकिंग सर्वर ठप हो गया तो हालात फिर बिगड़ गए और करीब 50 हजार सिलिंडरों की आपूर्ति लंबित थी, जिनमें से करीब 25 हजार सिलिंडर लगा दिए गए हैं और 25 हजार अब भी बाकी हैं। ऐसे में अपर कलेक्टर सुमित कुमार पांडे शनिवार को पांच नंबर स्थित जोहर इंडेन गैस एजेंसी पर और शाहपुरा स्थित राय इंडेन गैस एजेंसी पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

naidunia_image

शाहपुरा और संत हिरदाराम नगर में जमीनी हालात

शाहपुरा स्थित राय गैस एजेंसी पर एडीएम पहुंचे तो सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई थी, जिनसे उन्होंने बातचीत की। इस पर उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने बुकिंग की थी लेकिन आठ से दस दिन हो गए हैं फिर भी सिलिंडर नहीं मिला है। इससे वह एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए आए हैं, लेकिन सर्वर काम नहीं कर रहा है और अब ई-केवायसी भी मांग रहे हैं। जबकि कुछ ऐसे उपभोक्ता भी थे जिन्होंने एक या दो दिन पहले बुकिंग की थी और वह सिलिंडर लेने पहुंच गए थे, जिन्हें एडीएम ने आश्वासन दिया कि वह परेशान न हों, घर पर ही आपूर्ति हो जाएगी।

naidunia_image

संत हिरदाराम नगर स्थित जाह्नवी इंडेन गैस एजेंसी पर एसडीएम रविशंकर राय, तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह ने निरीक्षण किया और प्रबंधक से बुकिंग व आपूर्ति की जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि अब भी करीब 1200 उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जाना बाकी है, जबकि हर दिन 350 सिलिंडर आपूर्ति किए जा रहे हैं। एजेंसी संचालक ने बताया कि एक-एक उपभोक्ता दो से तीन बार बुकिंग कर रहा है, ऐसे में लंबित आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। तहसीलदार ने बताया कि रविवार को एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दोस्त से पिस्टल लेकर हवा में दागी गोली, वीडियो हुआ वायरल, जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक

कोलार में सर्वर की समस्या बरकरार, ओटीपी में देरी

कोलार एसडीएम प्रकाशचंद्र पांडे ने अमले के साथ शाहपुरा स्थित नैनिका गैस एजेंसी एचपी, भारत गैस एजेंसी, कोलार इंडेन गैस एजेंसी बंजारी, सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी पर पहुंचे और बुकिंग व आपूर्ति की जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि सर्वर ठप होने के कारण बिल व ओटीपी जनरेट नहीं हो पा रहे थे, जिस वजह से लोगों को सिलिंडर मिलने में देरी हो रही है। हालांकि पुरानी बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को घर पर सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है।

लालघाटी स्थित प्रियंका गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ गई थी, जिसकी सूचना कलेक्टर को मिली थी। कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम व तहसीलदारों ने एजेंसी व गोदाम का निरीक्षण किया तो पता चला कि सर्वर ठप, ई केवायसी नहीं होना आदि समस्या के कारण बुकिंग व आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं अब भी 25 हजार आपूर्ति लंबित हैं, जिसे जल्द से जल्द खत्म करने के निर्देश एजेंसी संचालकों को दिए हैं।- सुमित कुमार पांडे, अपर कलेक्टर