• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

दोस्त से पिस्टल लेकर हवा में दागी गोली, वीडियो हुआ वायरल, जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक

माढ़ोताल थाना क्षेत्र में दो युवकों ने दंबगई दिखाने के लिए दोस्त से पिस्टल लेकर आए। सड़क पर सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए हवा में गोली दागी। वीडियो पुलिस ...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 04 Apr 2026 09:21:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Apr 2026 09:21:00 PM (IST)
दोस्त से पिस्टल लेकर हवा में दागी गोली, वीडियो हुआ वायरल, जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
निकाला पैदल मार्च, गिड़गिड़ाते नजर आए आरोपित।

HighLights

  1. जबलपुर में सोशल मीडिया पर टशन दिखाना पड़ा भारी
  2. फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
  3. निकाला पैदल मार्च, गिड़गिड़ाते नजर आए आरोपित

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में दो युवकों ने दंबगई दिखाने के लिए दोस्त से पिस्टल लेकर आए। सड़क पर सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए हवा में गोली दागी। इसका वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दहशत फैलाई। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो अधिकारी सक्रिय हुए। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपितों टगर मरघटाई निवासी ऋतिक जायसवाल और कचनार सिटी निवासी प्रथम सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपितों को पुलिस शनिवार को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। वहां पहुंचते ही आरोपित उठक-बैठक लगाकर क्षमा मांगने लगे। कान पकड़कर बोलने लगे कि अपराध करना पाप है। पुलिस ने शनिवार को जांच के दौरान चाकू लेकर घूमते मिले गोहलपुर के भोला नगर निवासी साहिल चौधरी को भी पकड़ा है। गोली चलाने के दोनों आरोपितों के साथ ही चाकू के साथ गिरफ्तार आरोपित को भी पैदल चलाकर थाना तक लेकर गई।


शुक्रवार शाम की घटना

आरोपित ऋतिक और प्रथम शुक्रवार की शाम को लगभग साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल से माढ़ोताल के मपरघटाई टगर मार्ग पर पहुंचे। मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ी करके सिगरेट पीए। उसके बाद ऋतिक ने पिस्टल निकाला और आसमान की ओर एक गोली दाग दिया। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए। आरोपितों ने फायरिंग का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। यह वीडियो शनिवार को क्षेत्र के लोगों तक पहुंचा तो वे दहशत में आ गए।

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपितों ने जिस जगह वारदात की वह व्यस्त आवाजाही एवं रहवासी क्षेत्र है। फायरिंग की घटना से आम लोगों की जान को जोखिम हो सकता था। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों को चिह्नित किया गया। उनकी तलाश करके दबोचा गया।

यह भी पढ़ें- MP बोर्ड रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू, 12 से 15 अप्रैल के बीच आ सकता है परिणाम; धड़कनें तेज, हेल्पलाइन पर उमड़े कॉल

बंदूक देने वाला फरार

गिरफ्तार आरोपित ऋतिक और प्रथम ने पूछताछ में गोली चलाने और उसका वीडियो बनाना स्वीकार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक मोबाइल फोन ओर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपित प्रथम पर तीन आपराधिक पहले से पंजीबद्ध है। ऋतिक हत्या के प्रयास के एक मामले में पहले से आरोपित है। आरोपित ऋतिक ने लगभग तीन माह पूर्व हनुमानताल निवासी जब्बार से पिस्टल लिया था। वीडियो बनाने के बाद उसने पिस्टल जब्बार को वापस कर दी थी। पुलिस उसे पिस्टल देने वाले जब्बार की तलाश कर रही है।