• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

फर्जी पार्सल कॉल से छात्रा का फोन किया हैक, रुपये नहीं मिले तो ठगों ने सहेलियों से आपत्ति तस्वीरें मांगीं

अशोका गार्डन क्षेत्र की एक छात्रा पार्सल डिलेवरी स्कैम का शिकार हो गई। ठगों ने उसका मोबाइल नंबर हैक कर सहेलियों से रुपये की मांग की। वहीं जब उसकी सहेल...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 30 Nov 2025 10:33:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Nov 2025 10:33:02 PM (IST)
फर्जी पार्सल कॉल से छात्रा का फोन किया हैक, रुपये नहीं मिले तो ठगों ने सहेलियों से आपत्ति तस्वीरें मांगीं
फर्जी पार्सल कॉल से छात्रा का फोन किया हैक

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अशोका गार्डन क्षेत्र की एक छात्रा पार्सल डिलेवरी स्कैम का शिकार हो गई। ठगों ने उसका मोबाइल नंबर हैक कर सहेलियों से रुपये की मांग की। वहीं जब उसकी सहेलियों ने रुपये नहीं भेजे तो उन्होंने आपत्तिजनक तस्वीरें मांगना शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर अशोकागार्डन थाने में सुनवाई नहीं होने पर उसने साइबर सेल से संपर्क किया है। छात्रा के अनुसार, उसे एक फोन आया जिसमें कॉलर ने कहा कि उसका एक पार्सल डिलेवर होना है और डिलेवरी ब्वॉय उससे संपर्क नहीं कर पा रहा है।

छात्रा का वाट्सएप अपने मोबाइल में लॉगिन किया

कॉलर ने उसे एक नंबर देकर डिलेवरी ब्वाय से बात करने को कहा। छात्रा जैसे ही उस नंबर पर काल करती है, उसके मोबाइल में *21 कॉल फॉरवर्डिंग कोड सक्रिय हो जाता है, जिससे उसके नंबर पर आने वाली सभी कॉल और ओटीपी ठगों तक पहुंचने लगे। ठगों ने इसी का फायदा उठाकर छात्रा का वाट्सएप अपने मोबाइल में लॉगिन कर लिया। इसके बाद उन्होंने उसकी सहेलियों को चैट कर पहले रुपयों की मांग की।


पूछताछ करने पर छात्रा को हैकिंग का पता चला

जब सहेलियों ने रुपये भेजने से इनकार किया, तो ठगों ने छात्रा के ही नंबर से आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने के लिए मैसेज करना शुरू कर दिया। सहेलियों के पूछताछ करने पर छात्रा को हैकिंग का पता चला। पीड़िता ने तुरंत अशोका गार्डन थाने जाकर शिकायत की, लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने उसकी बात गंभीरता से नहीं सुनी। इसके बाद उसने साइबर सेल पहुंची थी।

इस तरह के स्कैम से ऐसे बचें

  • ऐसी साइबर ठगी से बचने के लिए सबसे पहले याद रखें कि किसी भी अनजान कॉल, पार्सल सूचना या वेरिफिकेशन मैसेज पर भरोसा न करें।
  • किसी भी नंबर पर *21 जैसे कोड लगाकर काल न करें, क्योंकि इससे आपका काल और ओटीपी ठगों तक पहुंच सकता है।
  • कभी भी अपना ओटीपी, पासवर्ड या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
  • वाट्सऐप सहित सभी ऐप्स में टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर सक्रिय रखें।
  • कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग समय-समय पर चेक करें। यदि ऐसा कोई काल आए, तो तुरंत फोन काट दें और आधिकारिक कस्टमर केयर से सत्यापन करें।
  • किसी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत साइबर सेल को शिकायत करें।

इसे भी पढ़ें... Bhopal News: पीछा करके रोकती रही मां... बेटी ने पांच मंजिला इमारत से कूदकर दी जान