• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

जीएमसी में 13 जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, हमीदिया-सुल्तानिया में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है।

By mukesh vishwakarmaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 30 Apr 2026 07:48:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Apr 2026 07:50:48 PM (IST)
जीएमसी में 13 जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, हमीदिया-सुल्तानिया में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती

HighLights

  1. जीएमसी में 13 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी
  2. हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल को मिलेगा लाभ
  3. मरीजों को ओपीडी और इमरजेंसी में बेहतर सुविधा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है, जिससे कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी।

हमीदिया अस्पताल और सुल्तानिया को लाभ

इन नियुक्तियों का सीधा लाभ हमीदिया अस्पताल और सुल्तानिया जनाना अस्पताल की ओपीडी और वार्डों में मिलेगा।

इन पदों को भरा गया

जानकारी के अनुसार सीनियर रेजिडेंट्स के तहत मेडिसिन (आरआईडी सहित) विभाग में दो पद, जबकि ईएनटी, बाल एवं शिशु रोग, डर्मेटोलॉजी और इमरजेंसी मेडिसिन में एक-एक पद भरे गए हैं।

वहीं जूनियर रेजिडेंट्स श्रेणी में कुल सात पदों पर चयन किया गया है। इनमें रेस्पिरेटरी मेडिसिन और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी में दो-दो पद, जबकि नेफ्रोलॉजी, डर्मेटोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी में एक-एक पद शामिल हैं।

प्रबंधन ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छह उम्मीदवारों को प्रतीक्षा सूची में भी रखा है। चयनित डॉक्टरों के लिए नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं और उन्हें सात कार्यदिवस के भीतर जॉइनिंग देना अनिवार्य किया गया है।


मरीजों को होगा सीधा फायदा

नई नियुक्तियों से ओपीडी में मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी। रेजिडेंट्स की संख्या बढ़ने से इमरजेंसी और वार्डों में रात के समय भी विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।

नियमित जांच और फॉलोअप बेहतर तरीके से हो सकेगा

वार्ड में भर्ती मरीजों की नियमित जांच और फॉलोअप बेहतर तरीके से हो सकेगा। इमरजेंसी मेडिसिन में नई नियुक्ति से दुर्घटना या गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल इलाज मिलेगा। इसके अलावा गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने से पेट और किडनी से संबंधित मरीजों को भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हिट एंड रन में किसान की दर्दनाक मौत