• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

दिवाली के बाद भोपाल सराफा बाजार में मंदी, सोना-चांदी के भाव गिरे, जानें आज कितना है दाम

धनतेरस और दिवाली के दौरान लगातार सोना-चांदी की कीमतें बढ़ रही थीं, लेकिन जैसे ही दिवाली का त्योहार समाप्त हुआ, सराफा बाजार में मायूसी छा गई। बीते आठ द...और पढ़ें

By lalit katariyaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 26 Oct 2025 05:49:07 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Oct 2025 07:24:55 AM (IST)
दिवाली के बाद भोपाल सराफा बाजार में मंदी, सोना-चांदी के भाव गिरे, जानें आज कितना है दाम
दिवाली के बाद भोपाल सराफा बाजार में मंदी

नईदुनिया, भोपाल। धनतेरस और दिवाली के दौरान लगातार सोना-चांदी की कीमतें बढ़ रही थीं, लेकिन जैसे ही दिवाली का त्योहार समाप्त हुआ, सराफा बाजार में मायूसी छा गई। बीते आठ दिनों में सोना (24 कैरेट) लगभग सात हजार रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी करीब 29 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी थी। हालांकि शनिवार को सोने में थोड़ा सुधार देखा गया, जबकि चांदी 1,29,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही। वहीं 24 कैरेट सोना 1,25,600 रुपये प्रति तौला तक पहुंच गया।

उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 1,33,500 रुपये प्रति तौला और चांदी 1,75,000 रुपये प्रति किलो थी।

चाल में बदलाव हो सकता है

सराफा महासंघ भोपाल के संगठन महामंत्री व प्रवक्ता नवनीत अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के चलते आने वाले दिनों में बाजार की चाल में बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि दिवाली और धनतेरस के दौरान कारोबार अच्छा रहा और सोना-चांदी के भावों में तेजी भी आई थी, लेकिन त्योहार के बाद बाजार में आमतौर पर कुछ दिनों तक मंदी जैसा माहौल बन जाता है। शनिवार को 22 कैरेट सोना 1,11,600 रुपये और 18 कैरेट सोना 91,700 रुपये प्रति तौला पर रहा।


इसे भी पढ़ें- इंदौर वालों को सर्दी के लिए करना होगा नवंबर का इंतजार, अगले हफ्ते बादल और बारिश की संभावना