• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के होमगार्डों के लिए खुशखबरी... 2,790 को अपने गृह जिलों में मिलेगी पोस्टिंग, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

राज्य शासन ने दीपावली पर 2,790 होमगार्डों को उनके प्रथम नामांकित जिलों में पदस्थापना का अवसर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए मध्य प्रदेश होमगार्ड नियम 2016 के प्रविधानों में एक बार की विशेष छूट दी गई है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 08:16:35 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 08:16:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी के होमगार्डों के लिए खुशखबरी... 2,790 को अपने गृह जिलों में मिलेगी पोस्टिंग, ऑनलाइन करना होगा आवेदन
मप्र शासन का होमगार्डों को दीपावली गिफ्ट।

HighLights

  1. मप्र शासन का होमगार्डों को दीपावली गिफ्ट
  2. महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का बयान
  3. ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे पात्र होमगार्ड

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। राज्य शासन ने दीपावली पर 2,790 होमगार्डों को उनके प्रथम नामांकित जिलों में पदस्थापना का अवसर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए मध्य प्रदेश होमगार्ड नियम 2016 के प्रविधानों में एक बार की विशेष छूट दी गई है। इसका लाभ सिंहस्थ 2016 भर्ती के बाद वर्ष 2018 की विशेष भर्ती के माध्यम से भर्ती हुए होमगार्डों को मिलेगा।

जिलों में पदस्थापना का मौका

होमगार्ड को प्रथम नामांकित जिलों में पद रिक्त नहीं होने के कारण उस समय दूसरे जिलों में पदस्थ किया गया था। इसके चलते ये लंबे समय से अपने गृह जिलों और परिवार से दूर रहकर सेवाएं दे रहे हैं। अब शासन ने होमगार्ड जिला इकाइयों में उपलब्ध वर्तमान रिक्तियों को देखते हुए उन्हें प्रथम नामांकित जिलों में पदस्थापना का मौका दिया है।


यह भी पढ़ें- 11वीं की छात्रा से क्लासमेट ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर 1 साल तक करता रहा ब्लैकमेल, गिरफ्तार

ऑनलाइन करना होगा आवेदन, रिक्तियों के आधार पर होगी पदस्थापना

महानिदेशक होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि पात्र होमगार्ड निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पदों की उपलब्धता के आधार पर नियमानुसार पदस्थापना परिवर्तन किया जाएगा। इससे इन्हें पारिवारिक दायित्व निभाने में सुविधा मिलेगी और मनोबल भी बढ़ेगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।