• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के जूनियर डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, स्टाइपेंड में 4.46% की बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा आदेश

MP Junior Doctors Stipend Hike: मध्यप्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पढ़ने वाले जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी कर दी गई है। लोक स...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 10:09:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 10:09:24 PM (IST)
एमपी के जूनियर डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, स्टाइपेंड में 4.46% की बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा आदेश
स्टाइपेंड में महंगाई भत्ते के आधार पर इजाफा।

HighLights

  1. मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों के लिए खुशखबरी
  2. स्टाइपेंड में महंगाई भत्ते के आधार पर इजाफा
  3. वित्त विभाग की हरी झंडी के बाद आदेश जारी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्यप्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पढ़ने वाले जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी कर दी गई है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। वित्त विभाग से सहमति मिलने के बाद बढ़ा हुआ स्टाइपेंड एक अप्रैल 2026 से लागू माना जाएगा।

महंगाई भत्ते के आधार पर स्टाइपेंड में 4.46% की वृद्धि

जारी आदेश के अनुसार महंगाई भत्ते के आधार पर 4.46 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। पीजी प्रथम वर्ष का स्टाइपेंड 77 हजार 662 रुपये से बढ़ाकर 81 हजार 126 रुपये किया गया है। द्वितीय वर्ष का स्टाइपेंड 80 हजार 50 से बढ़ाकर 83 हजार 620 रुपये और तृतीय वर्ष का 82 हजार 441 से बढ़ाकर 86 हजार 118 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह सुपर स्पेशियलिटी के तीनों वर्ष के छात्रों का स्टाइपेंड भी 82 हजार 441 से बढ़ाकर 86 हजार 118 रुपये किया गया है।


यह भी पढ़ें- एमपी में हजारों कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ, CPCT नियम में छूट को लेकर सरकार तैयार, औपचारिकताएं पूरी

सीनियर व जूनियर रेसीडेंट का बढ़ा मानदेय

सीनियर रेसीडेंट को अब 90 हजार 803 के स्थान पर 94 हजार 853 रुपये मिलेंगे। जूनियर रेसीडेंट का मानदेय 63 हजार 324 से बढ़ाकर 66 हजार 148 रुपये किया गया है। बता दें कि स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर ने प्रदेश भर में हड़ताल की थी। इसके बाद सरकार ने स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दिया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।