• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्‍यप्रदेश में अटका सरकारी कॉलेज के स्टाफ का वेतन

मध्‍यप्रदेश में सरकारी कॉलेज के स्टाफ के वेतन भुगतान को लेकर पिछले तीन महीने से आ रहा है संकट।

By Hemant UpadhyayEdited By: Hemant Upadhyay
Publish Date: Thu, 07 Nov 2019 08:44:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Nov 2019 08:58:44 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मध्‍यप्रदेश में अटका सरकारी कॉलेज के स्टाफ का वेतन

भोपाल। प्रदेशभर में उच्च शिक्षा विभाग के सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल, प्रोफेसरों से लेकर चतुर्थ श्रेणी स्टाफ तक को पिछले महीने का वेतन नहीं मिल सका है। इनमें कुछ कॉलेज का स्टाफ तो ऐसा है जिन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिल सका है। इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि विभाग के अधिकारी प्रिंसिपल, प्रोफेसरों से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की गणना ही अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से वेतन अटक गया है। वहीं वेतन अटकने की वजह विभाग के एकॉउंट में फंड की कमी भी बताई जा रही है।

दरअसल अगस्त से लेकर अब तक प्रदेश के सरकारी कॉलेज का स्टाफ वेतन के लिए लगातार परेशान हो रहा है। सबसे पहले अगस्त का वेतन स्र्का था। इस पर जब महाविद्यालयीन स्टाफ ने विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की तो बताया गया था कि तकनीकी त्रुटि से ऐसा हुआ है। जल्द ही वेतन जारी कर दिया जाएगा। लेकिन जब वेतन नहीं मिला तो प्राध्यापक संघ ने उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी से मुलाकात की। मंत्री के निर्देश पर विभाग ने प्रदेश के कुछ कॉलेजों को वेतन राशि जारी कर दी थी। इसके बाद सितंबर अक्टूबर में भी यही स्थिति बनी। अब स्थिति यह है कि प्रदेश के अधिकांश कॉलेजों का वेतन सात दिन बीतने के बावजूद जारी नहीं किया गया है।


25 को मिल जाना था वेतन

दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए थे कि सभी विभाग 25 अक्टूबर तक हर हाल में वेतन का भुगतान कर दिया जाए। इससे अधिकारी कर्मचारी त्योहार अच्छे से मना सकें। लेकिन इसके बावजूद वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई हो

वेतन को लेकर पिछले करीब चार महीने से परेशानी सामने आ रही है। इसे लेकर विभाग के अधिकारियों से जब भी मुलाकात करो तो हर बार नया तर्क देते हैं। अब बताया जा रहा है कि वेतन की गणना सही तरीके से न होने से इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। विभाग के प्रमुख सचिव से वेतन का भुगतान जल्द किए जाने की मांग की गई है। विभाग को भी ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही करनी चाहिए।

डॉ कैलाश त्यागी, अध्यक्ष प्रदेश प्राध्यापक संघ

जल्द वेतन देने के कर रहे हैं प्रयास

वेतन के मद में ही कुछ गड़बड़ी होने के कारण इसका भुगतान अटक गया है। इस गड़बड़ी को दूर करने के लिए फाइल प्रमुख सचिव को भेज दी है। हम प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द वेतन का भुगतान कर दिया जाए।

घनश्याम सिंह, अतिरिक्त संचालक (वित्त)उच्च शिक्षा विभाग

Sagar News : पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या कर खुद लगा ली फांसी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।