
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष 2027 अवकाशों के मामले में काफी राहत भरा साबित होने वाला है। कैलेंडर वर्ष के कुल 365 दिनों में से शासकीय कार्यालयों में केवल 244 दिन ही कामकाज होगा, जबकि शेष 121 दिन यानी करीब चार महीने और एक दिन कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2027 के सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाशों का मसौदा तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दिया है।
मौजूदा वर्ष 2026 के मुकाबले आगामी साल 2027 में कर्मचारियों के खाते से तीन सार्वजनिक अवकाश कम हो गए हैं। दरअसल, नए साल में चार बड़े राष्ट्रीय पर्व और त्योहार रविवार के साप्ताहिक अवकाश वाले दिन पड़ रहे हैं। इस वजह से कर्मचारियों को इनके लिए अतिरिक्त छुट्टी का लाभ नहीं मिल सकेगा।
प्रस्तावित कैलेंडर के मुताबिक, 2027 में मिलने वाले कुल 121 अवकाशों में 52 शनिवार और 52 रविवार के साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं। इनके अलावा 17 दिन सामान्य और सार्वजनिक अवकाश के रहेंगे। साथ ही, शासन की ओर से 62 ऐच्छिक (ऑप्शनल) अवकाशों की सूची भी जारी की जा रही है, जिसमें से कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार किन्हीं तीन दिनों की छुट्टी ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें- भोपाल के VIP रोड पर हादसा, रेलिंग पर चढ़ी स्कूल की बस, बच्चे और मैडम घायल
नए साल में परिवार के साथ यात्रा या घूमने की योजना बना रहे कर्मचारियों के लिए मार्च और अप्रैल के महीने बेहद अनुकूल रहने वाले हैं। विशेष रूप से मार्च 2027 में छुट्टियों का ऐसा संयोग बन रहा है कि कर्मचारी 20 से 28 मार्च तक लगातार नौ दिनों का लंबा ब्रेक ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल 23 मार्च (मंगलवार) और 25 मार्च (गुरुवार) को आकस्मिक अवकाश (सीएल) लेना होगा, जिससे बीच के सभी दिन साप्ताहिक और त्योहारी छुट्टियों में जुड़ जाएंगे।
| तारीख | दिन | छुट्टी |
| 26 जनवरी | मंगलवार | गणतंत्र दिवस |
| 6 मार्च | शनिवार | महाशिवरात्रि |
| 10 मार्च | बुधवार | ईद-उल-फितर |
| 22 मार्च | सोमवार | होली |
| 26 मार्च | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
| 1 अप्रैल | गुरुवार | बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी |
| 15 अप्रैल | गुरुवार | रामनवमी |
| 19 अप्रैल | सोमवार | महावीर जयंती |
| 17 मई | सोमवार | ईद-उल-जुहा (बकरीद) |
| 20 मई | गुरुवार | बुद्ध पूर्णिमा |
| 16 जून | बुधवार | मोहर्रम |
| 17 अगस्त | मंगलवार | रक्षाबंधन |
| 25 अगस्त | बुधवार | जन्माष्टमी |
| 2 अक्टूबर | शनिवार | गांधी जयंती |
| 29 अक्टूबर | शुक्रवार | दीपावली |
| 30 अक्टूबर | शनिवार | गोवर्धन पूजा |
| 25 दिसंबर | शनिवार |
क्रिसमस
|
अन्य छुट्टियां (सामान्य अवकाश)
| तारीख | दिन | छुट्टी |
| 20 फरवरी | शनिवार | संत रविदास जयंती |
| 7 अप्रैल | बुधवार | गुड़ी पड़वा / महर्षि गौतम जयंती |
| 8 अप्रैल | गुरुवार | चेटी चांद |
| 14 अप्रैल | बुधवार | डॉ. अंबेडकर जयंती / वैशाखी |
| 7 जून | सोमवार | महाराणा प्रताप जयंती / छत्रसाल जयंती |
| 4 सितंबर | शनिवार | गणेश चतुर्थी |
| 15 अक्टूबर | शुक्रवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती |
| 15 नवंबर | सोमवार |
राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस
|