• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्यप्रदेश में हथियारों का बड़ा फर्जीवाड़ा... 30 शूटर्स के शस्त्र लाइसेंस निलंबित, खेल की आड़ में बेच रहे थे बंदूक-कारतूस

राजधानी में शस्त्र लाइसेंसों को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। शूटिंग प्रतियोगिताओं की आड़ में बंदूक और कारतूसों का कारोबार करने के मामले ...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 02:53:22 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Sep 2025 07:19:42 AM (IST)
मध्यप्रदेश में हथियारों का बड़ा फर्जीवाड़ा... 30 शूटर्स के शस्त्र लाइसेंस निलंबित, खेल की आड़ में बेच रहे थे बंदूक-कारतूस
मध्यप्रदेश में हथियारों का बड़ा फर्जीवाड़ा

HighLights

  1. राजधानी में शस्त्र लाइसेंसों को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है
  2. बंदूक और कारतूसों का कारोबार करने के मामले में 30 शूटर्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं
  3. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने यह कार्रवाई जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर की

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में शस्त्र लाइसेंसों को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। शूटिंग प्रतियोगिताओं की आड़ में बंदूक और कारतूसों का कारोबार करने के मामले में 30 शूटर्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने यह कार्रवाई जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर की।

दरअसल, कई शूटर्स ने पुलिस और प्रशासन को गलत जानकारी देकर लाइसेंस बनवाए थे और उनका दुरुपयोग करते हुए बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस खरीदे-बेचे। जांच के दौरान शूटर्स सही जानकारी भी उपलब्ध नहीं करवा पाए थे।

जांच में सामने आया मामला

सात अगस्त को गठित टीम ने राजधानी के 80 शूटर्स को नोटिस जारी कर रिकॉर्ड मांगा था। 25 से 29 अगस्त तक हुई सुनवाई के बाद जांच टीम ने रिपोर्ट सौंपी। इसमें खुलासा हुआ कि शूटर्स लंबे समय से प्रतियोगिताओं में शामिल नहीं हो रहे थे और कई ने फर्जी घोषणापत्र देकर लाइसेंस का नवीनीकरण भी करवाया। कुछ शूटर्स पर आपराधिक प्रकरण और वन अपराध भी दर्ज पाए गए।


इन पर हुई कार्रवाई

निलंबित लाइसेंसों में सैय्यद अयान उद्दीन, फरहान उल हक, अखिलेंद्र सिंह, शफीक खान, मारूफ मोहम्मद खान, मोहम्मद जैद खान, असलम परवेज, आमिर खान, सुवयबा बुखारी, मुस्तफा अली खान, निशात खान, फहीम हसन, हसीब खां, अब्दुल अली खान, सैय्यद शारिक बुखारी, नासिर सादब अकबर, साद खान, अरशद हसन खान, हर्षित तिवारी, सौरभ कुमार सिंह, समीर खान, जुबिया खान, आराश हुसैन, उमर मोहम्मद खान, सैय्यद नादिर हुसैन, फैजान खान, फैसल नईम, अब्बास हसन खान और साहिब उर रहमान शामिल हैं।

खास खुलासे

  • जांच में पता चला कि शारिक और सुवयबा बुखारी ने मछली परिवार के शाहिद को बंदूक बेची थी।
  • शाहिद के पास .32 बोर की रिवॉल्वर, 12 बोर की सेमी ऑटोमैटिक गन और 30.06 राइफल मिली थी।
  • रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि शूटर्स को मिलने वाले कारतूसों के कोटे को 50 प्रतिशत तक कम किया जाए।

कलेक्टर ने बताया कि जांच में खेल लाइसेंस की आड़ में कारोबार और फर्जी दस्तावेजों से लाइसेंस नवीनीकरण की पुष्टि हुई है, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में फिल्मी स्टाइल में लूट... चलते ट्रक में चढ़े लुटेरे, बंदूक की नोक पर चालक को बनाया बंधक, वीडियो वायरल