• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

मध्य प्रदेश में फिल्मी स्टाइल में लूट... चलते ट्रक में चढ़े लुटेरे, बंदूक की नोक पर चालक को बनाया बंधक, वीडियो वायरल

सागर जिले के गौरझामर-देवरी क्षेत्र से गुजरते झांसी-लखनादौन फोरलेन हाइवे पर लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। पार्सल लेकर जा रहे ट्रक म...और पढ़ें

By Vishnu soniEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 02:33:06 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Sep 2025 07:19:14 AM (IST)
मध्य प्रदेश में फिल्मी स्टाइल में लूट...  चलते ट्रक में चढ़े लुटेरे, बंदूक की नोक पर चालक को बनाया बंधक, वीडियो वायरल
चलते ट्रक में चढ़े लुटेरे, बंदूक की नोक पर चालक को बनाया बंधक

HighLights

  1. झांसी-लखनादौन फोरलेन हाइवे पर लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया
  2. तीन लुटेरे चढ़ गए और बंदूक की नोक पर चालक को बंधक बना लिया
  3. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग टीम हरकत में आ गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। सागर जिले के गौरझामर-देवरी क्षेत्र से गुजरते झांसी-लखनादौन फोरलेन हाइवे पर लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। पार्सल लेकर जा रहे ट्रक में चलते-चलते तीन लुटेरे चढ़ गए और बंदूक की नोक पर चालक को बंधक बना लिया। इसके बाद मारपीट कर ट्रक पर कब्जा कर लिया और चालक को लेकर नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र तक पहुंच गए। यहां चालक से लूटपाट करने के बाद उसे छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

वीडियो वायरल

यह पूरी वारदात ट्रक के केबिन में लगे कैमरे में कैद हो गई और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हो गया। वीडियो में तीन लुटेरे ट्रक में चढ़ते, चालक से मारपीट करते और पिस्टल दिखाकर डराते हुए नजर आ रहे हैं। एक लुटेरा तो खुद स्टेयरिंग थामकर ट्रक चलाने लगता है। भयभीत चालक लगातार मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपी बेखौफ होकर ट्रक आगे बढ़ाते रहे।


पुलिस हरकत में

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग टीम हरकत में आ गई। इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। ट्रक से मिले सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं और आरोपितों की पहचान की कोशिश की जा रही है। अनुमान है कि वारदात में तीन आरोपी शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि चालक ने नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है। सागर जिले में यदि शिकायत आती है तो उसकी जांच की जाएगी। बता दें, इसी तरह की एक वारदात पिछले साल बांदरी में सामने आई थी, जहां ट्रक से करोड़ों रुपये के आईफोन लूट लिए गए थे।

इसे भी पढ़ें- 13 साल का मासूम छह साल तक रहा बंधुआ मजदूर, मुक्त कराने के बाद दस्तावेज न होने से बालगृह भेजा