• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, NABH के छठवें एडिशन की मान्यता पाने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बना

गांधी चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध हमीदिया अस्पताल को NABH के छठवें एडिशन की पूर्ण मान्यता मिली है।

By mukesh vishwakarmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 10:20:34 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 10:42:59 AM (IST)
भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, NABH के छठवें एडिशन की मान्यता पाने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बना
हमीदिया अस्पताल को NABH छठवें एडिशन की मान्यता (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 10 से 12 जुलाई तक हुआ असेसमेंट
  2. अगस्त 2028 तक के लिए मिली मान्यता
  3. 2024 में पांचवें एडिशन की मिली थी मान्यता

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध हमीदिया अस्पताल को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फार हॉस्पिटल्स (NABH) के नवीनतम छठवें एडिशन मानकों के अनुरूप पुनः पूर्ण मान्यता प्रदान की गई है। इसके साथ ही हमीदिया अस्पताल देश का पहला ऐसा सबसे बड़ा 1820 बिस्तरीय शासकीय अस्पताल बन गया है, जिसे एनएबीएच के छठे संस्करण की यह प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त हुई है।

तीन सदस्यीय टीम ने किया सर्विलांस असेसमेंट

अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं, व्यवस्थाओं और गुणवत्ता संबंधी प्रक्रियाओं का बारीकी से निरीक्षण करने के लिए एनएबीएच की तीन सदस्यीय संयुक्त टीम ने 10 जुलाई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक यहां सर्विलांस असेसमेंट किया था। टीम द्वारा सभी पैमानों पर विस्तृत और गहन मूल्यांकन किए जाने के बाद 12 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक रूप से अस्पताल को अगस्त 2028 तक के लिए यह मान्यता सौंप दी गई।


2024 में मिला था पांचवें एडिशन का प्रमाण

उल्लेखनीय है कि हमीदिया अस्पताल को इससे पहले वर्ष 2024 के अगस्त माह में एनएबीएच के पांचवें एडिशन के तहत पूर्ण मान्यता प्राप्त हुई थी। समय के साथ अस्पताल ने अपनी चिकित्सा प्रणालियों को और अधिक उन्नत बनाते हुए अब नवीनतम छठवें एडिशन के कड़े मानकों को भी पूरा कर लिया है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में नवरात्र में रजिस्ट्री के लिए बचे सिर्फ 4 दिन, 17 से 20 अक्टूबर तक बंद रहेंगे पंजीयन कार्यालय

अधीक्षक ने बताई बड़ी उपलब्धि

अधीक्षक डा. सुनीत टंडन ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को दिखाता है। जिससे आम मरीजों को और अधिक बेहतर, सुरक्षित और व्यवस्थित सुविधाएं मिल सकेंगी।