• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में नवरात्र में रजिस्ट्री के लिए बचे सिर्फ 4 दिन, 17 से 20 अक्टूबर तक बंद रहेंगे पंजीयन कार्यालय

नवरात्र के शुभ मुहूर्त में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 09:51:27 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 09:51:27 AM (IST)
भोपाल में नवरात्र में रजिस्ट्री के लिए बचे सिर्फ 4 दिन, 17 से 20 अक्टूबर तक बंद रहेंगे पंजीयन कार्यालय
भोपाल में सर्वर फेल से रजिस्ट्री का काम ठप

HighLights

  1. सोमवार को सर्वर डाउन से काम ठप
  2. दोपहर बाद शुरू हुईं 450 रजिस्ट्रियां
  3. विभाग को 42 करोड़ राजस्व मिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नवरात्र के शुभ मुहूर्त में लोग प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाने के लिए तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सोमवार को सर्वर ठप होने से परेशानी खड़ी हो गई। जिसके चलते दोपहर बाद रजिस्ट्री करने का काम शुरू हो सका और महज 450 रजिस्ट्रियां ही दर्ज की गईं। अब सिर्फ चार दिन ही लोगों के पास नवरात्र में रजिस्ट्री करवाने के लिए शेष हैं।

सुबह 10 बजे खुले कार्यालय, स्लॉट बुक नहीं हुए

जानकारी के अनुसार दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को आइएसबीटी, परी बाजार स्थित पंजीयन कार्यालय सुबह 10 बजे खुल गए थे, लेकिन सर्वर ठप होने से रजिस्ट्री का काम शुरू नहीं हो सका। हालात यह थे कि न तो स्लॉट बुक हो रहे थे और न ही रजिस्ट्रियां हो पा रही थीं। ऐसे में लोग सेवा प्रदाताओं के पास परेशान होते रहे। दोपहर बाद जब सर्वर ने रफ्तार पकड़ी तो रजिस्ट्री का काम शुरू हो सका।


शाम 7 बजे तक 450 रजिस्ट्री, 42 करोड़ का राजस्व

दोपहर बाद काम शुरू होने से शाम सात बजे तक करीब 450 रजिस्ट्रियां हुईं, जिनसे विभाग को 42 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। परेशानी को देखते हुए पंजीयन विभाग ने प्रति सब रजिस्ट्रार स्लॉट बढ़ाकर 72 से 80 कर दिए थे, ताकि तेजी से रजिस्ट्री का काम पूरा किया जा सके। जिला पंजीयक स्वप्नेश शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान अधिक से अधिक लोग प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा सकें, इसके लिए सर्वर सहित सभी तरह की व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जा रहा है।

चार दिन बंद रहेंगे पंजीयन कार्यालय

नवरात्र के शुभ मुहूर्त में लोग सिर्फ 16 अक्टूबर तक ही रजिस्ट्री करवा सकेंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर यानी शनिवार से 20 अक्टूबर तक अवकाश होने से कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में इन चार दिनों में बड़ी संख्या में रजिस्ट्री होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में गरबे की वजह से आज से 17 अक्टूबर तक शाम 6 बजे से डायवर्ट रहेंगे रूट