
नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा : हरदा- मगरधा मुख्य पर बरखेड़ी बस स्टॉप के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 साल का बालक भी शामिल है।
हादसे में भुराली निवासी दिलीप पिता विश्राम 40 वर्ष व उसका 10 वर्षीय पुत्र आयुष की मौत हो गई। आयुष कक्षा पहली का छात्र था। दूसरी बाइक पर दुलिया निवासी देवेंद्र पिता अजब वर्मन 55 वर्ष सवार थे, जिनकी मौके पर मौत हो गई। वर्मन रहटगांव तहसील कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे।
हादसे के बाद घायल दिलीप और आयुष को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दिलीप ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि आयुष को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- दुपट्टे में छिपा रखी थी 4.66 ग्राम ड्रग्स; कानपुर से भोपाल सप्लाई करने पहुंची महिला गिरफ्तार
एक ही परिवार के पिता-पुत्र की मौत से बुराली गांव में मातम पसरा है। तीसरे मृतक देवेंद्र के परिवार में भी शोक का माहौल है। बुधवार को तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद जान गंवाने वालों के गांव में लोगों में शौक है। उनके घरों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें- Cabinet Meeting: MP में अब तीन बच्चे होने पर भी मिलेगी सरकारी नौकरी; दो बच्चों की बाध्यता खत्म