MP से राज्यसभा उप-चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी होंगे BJP के उम्मीदवार, CEC ने दी मंजूरी
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम को स्वीकृति दी है।
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 02:13:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 02:14:51 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी होंगे BJP के राज्यसभा उम्मीदवार। फाइल फोटो।HighLights
- हरदीप सिंह पुरी भाजपा के उम्मीदवार
- केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी
- मध्य प्रदेश की सीट पर होगा उपचुनाव
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ( सीईसी) ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उप-चुनाव 2026 के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम पर अपनी आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (6ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली) द्वारा बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस निर्णय की घोषणा की गई।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सर्वसम्मति से श्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया है।