मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए 31 अक्टूबर को पर्चा भरेंगे हरदीप सिंह पुरी
230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 164, कांग्रेस के 65 और भारत आदिवासी पार्टी का एक विधायक है। इस संख्या बल के आधार पर पुरी के निर्विरोध चुने जाने की संभावना जताई जा रही है।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 08:13:24 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 08:30:53 AM (IST)
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी। फाइल फोटो।HighLights
- 31 अक्टूबर को विधानसभा में नामांकन दाखिल करेंगे पुरी
- नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद
- संख्या बल के आधार पर पुरी के निर्विरोध चुने जाने की संभावना
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी 31 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पुरी 30 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेंगे और 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व वरिष्ठ नेताओं के साथ मप्र विधानसभा पहुंचकर रिटर्निंग आफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगे।
भाजपा पदाधिकारियों ने गुरुवार को नामांकन पत्र खरीद लिए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नामांकन पत्र तीन-तीन के सेट में भरे जाएंगे।
निर्विरोध होने की संभावना
230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 164 विधायक हैं। कांग्रेस के 65 विधायक और एक विधायक भारत आदिवासी पार्टी का है। इस स्थिति में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना अधिक है।