• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP के दुर्गम क्षेत्रों में घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, सीएम मोहन यादव ने 6 मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई झंडी

MP News: मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल मोबाइल यूनिट के संचालन से जनजातीय बहुल गांवों में कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। इनसे ऐसे ग...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 01 Nov 2025 09:35:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Nov 2025 09:35:36 PM (IST)
MP के दुर्गम क्षेत्रों में घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, सीएम मोहन यादव ने 6 मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई झंडी
6 मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गांवों तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी मोबाइल मेडिकल यूनिट
  2. मुख्यमंत्री ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत तहत
  3. चार जनजातीय बहुल जिलों के लिए 6 मोबाइल मेडिकल यूनिट हुई शुरू

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर केंद्र सरकार द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में प्रदेश में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं के विकास एवं विस्तार की सभी गतिविधियों को नई दिशा मिल रही है। इस अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदेश के दूरस्थ जनजातीय ग्रामों से जोड़ने के उद्देश्य से चलित चिकित्सालय इकाई मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) का संचालन किया जा रहा है। यह मोबाइल यूनिट गांव तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी। यह बात मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत आलीराजपुर, खंडवा, धार और झाबुआ में छह मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान कही।

प्रदेश में कुल 72 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले ही प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) के अंतर्गत 21 जिलों के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) को घर पर निशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जा रही है। छह नई यूनिट को मिलाकर अब प्रदेश में कुल 72 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित होगी।


यह भी पढ़ें- MP Police Bharti पर छाए संकट के बादल! हाई कोर्ट ने सरकार और ESB को भेजा नोटिस

निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं निशुल्क दवा वितरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल मोबाइल यूनिट के संचालन से जनजातीय बहुल गांवों में कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। इनसे ऐसे ग्रामों तक भी चिकित्सा सुविधा पहुंचेंगी, जहां 10 किलोमीटर के दायरे में कोई भी स्थायी स्वास्थ्य केंद्र या शासकीय चिकित्सालय नहीं है। मोबाइल मेडिकल यूनिट से निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं निशुल्क दवा वितरण संभव होगा, इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, आभा आईडी निर्माण, आधुनिक उपकरण द्वारा फिजियोथेरेपी, सिकल सेल एनीमिया, शुगर एवं अन्य पैथोलाजी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।